राजस्थान बनेगा ग्लोबल स्किल हब: PM-SETU और अप्रेंटिसशिप को नई गति

राजस्थान बनेगा ग्लोबल स्किल हब: PM-SETU और अप्रेंटिसशिप को नई गति

Ananya soch

अनन्य सोच। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय और राजस्थान सरकार के बीच उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में स्किलिंग मिशन को नई रफ्तार देने पर सहमति बनी. बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने की, जबकि राजस्थान सरकार की ओर से कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ उपस्थित रहे. 

राज्य में 1,537 आईटीआई संचालित हैं। PMKVY 4.0 के तहत 3.14 लाख से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया है. राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप योजना के अंतर्गत 1.04 लाख से अधिक अप्रेंटिस सक्रिय हैं. PM-SETU योजना के तहत 1,000 आईटीआई और 5 NSTI के उन्नयन का लक्ष्य रखा गया है। राजस्थान में हब-एंड-स्पोक मॉडल के माध्यम से उद्योग आधारित प्रशिक्षण को बढ़ावा दिया जाएगा. बैठक में जयपुर और भरतपुर में स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर स्थापित कर वैश्विक रोजगार अवसर बढ़ाने पर सहमति बनी. राज्य सरकार ने अवसंरचना और मॉनिटरिंग तंत्र मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई.