राजस्थान राज्य स्तरीय स्काउट-गाइड पुरस्कार समारोह: राष्ट्र सर्वोपरि की भावना से युवा करें समाज निर्माण — राज्यपाल हरिभाऊ बागडे
Ananya soch: Youth Development Rajasthan
अनन्य सोच। Rajasthan State Scouts and Guides के State Level Award Ceremony में राज्यपाल (Governor Haribhau Bagde) हरिभाऊ बागडे ने युवाओं को राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया.जगतपुरा में आयोजित समारोह में उन्होंने कहा कि युवा स्वयं के विकास के साथ राष्ट्र और समाज के सर्वांगीण उत्थान को सर्वोच्च प्राथमिकता दें. अधिकारों से पहले कर्तव्य की भावना को अपनाना ही सशक्त नागरिक बनने की पहचान है.
राज्यपाल ने कहा कि स्काउट-गाइड संगठन सेवा, अनुशासन और संकल्प की संस्कृति से जुड़ा सशक्त मंच है, जो युवाओं में नेतृत्व, जिम्मेदारी और सामाजिक चेतना विकसित करता है. उन्होंने राजस्थान को वीरों और बलिदानियों की भूमि बताते हुए कहा कि यहां शौर्य, साहस और मातृभूमि के प्रति समर्पण की गौरवशाली परंपरा रही है. सेना में प्रदेश के युवाओं की उल्लेखनीय भागीदारी इसका प्रमाण है।
राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने संगठन को युवाओं में अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने वाला बताया. राज्य मुख्य आयुक्त श्री निरंजन आर्य ने जानकारी दी कि देशभर में लगभग 70 लाख स्काउट-गाइड हैं, जिनमें से 18 लाख सदस्य राजस्थान से हैं, जो प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी बनाते हैं। राष्ट्रीय जंबूरियों में राजस्थान ने लगातार सर्वोच्च पदक प्राप्त किए हैं.
समारोह में उत्कृष्ट सेवा के लिए मेडल ऑफ मेरिट और राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए गए। स्काउट-गाइड द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और साहसिक गतिविधियों के प्रदर्शन ने कार्यक्रम को प्रेरणादायी बना दिया.