राजस्थान मंडपम परियोजना स्व-वित्तपोषित मॉडल पर, आयुर्वेद विश्वविद्यालय विधेयक को मंजूरी

Ananya soch: Global Capability Center

अनन्य सोच। Medical Tourism Rajasthan: राज्य मंत्रिमंडल ने टोंक रोड, बी2 बाईपास स्थित (RIICO Jaipur) रीको भूमि पर प्रस्तावित राजस्थान मंडपम और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर परियोजना के संशोधित वित्तीय मॉडल को मंजूरी दी है. अब परियोजना लगभग 5,815 करोड़ रुपये की लागत से विकसित होगी और 5,825 करोड़ रुपये राजस्व का अनुमान है. इससे राज्य सरकार पर पूर्व निर्धारित 635 करोड़ रुपये का वित्तीय भार नहीं रहेगा. परियोजना पूर्णतः स्व-वित्तपोषित मॉडल पर लागू होगी और रोजगार सृजन को बढ़ावा देगी. (Ayurveda University Ajmer) साथ ही ‘दि राजस्थान आयुर्वेद, योग एण्ड नेचुरोपैथी यूनिवर्सिटी, अजमेर विधेयक-2026’ के प्रारूप को स्वीकृति दी गई है, जिससे आयुष शिक्षा, अनुसंधान और मेडिकल टूरिज्म को गति मिलेगी. (Rural Development Posts) इसके अतिरिक्त 750 ग्राम विकास अधिकारियों को वरिष्ठ ग्राम विकास अधिकारी पद पर क्रमोन्नत करने का निर्णय लिया गया है, जिससे पदोन्नति के बेहतर अवसर मिलेंगे.