जयपुर में 17 फरवरी को मेगा कैम्पस प्लेसमेंट शिविर, 700 से अधिक नौकरियों का अवसर

Feb 14, 2026 - 18:21
Feb 15, 2026 - 11:49
 0
जयपुर में 17 फरवरी को मेगा कैम्पस प्लेसमेंट शिविर, 700 से अधिक नौकरियों का अवसर

Ananya soch

अनन्य सोच। युवाओं को अधिकाधिक रोजगार अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 17 फरवरी 2026 को जयपुर में एक दिवसीय कैम्पस प्लेसमेंट शिविर आयोजित किया जाएगा.  जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशों की अनुपालना में यह शिविर सिरसी रोड स्थित भूषण औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में होगा. 

उप प्रादेशिक रोजगार कार्यालय द्वारा आयोजित इस शिविर में 20 निजी नियोजक भाग लेंगे, जो लगभग 700 रिक्तियों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगे। निर्माण, रिटेल, मार्केटिंग, कॉल सेंटर और स्टाफिंग जैसे क्षेत्रों में अवसर उपलब्ध रहेंगे. 

दसवीं, बारहवीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और आईटीआई योग्यताधारी युवा भाग ले सकेंगे. शिविर में रोजगार के साथ प्रशिक्षण और कैरियर मार्गदर्शन की सुविधा भी दी जाएगी. 

प्रशासन ने युवाओं से अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों सहित अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर लाभ उठाने का आग्रह किया है.