‘धुरंधर: द रिवेंज’ की एडवांस बुकिंग शुरू, स्पाई थ्रिलर में फिर धमाल मचाने लौटे Ranveer Singh

एंटरटेनमेंट डेस्क।

‘धुरंधर: द रिवेंज’ की एडवांस बुकिंग शुरू, स्पाई थ्रिलर में फिर धमाल मचाने लौटे Ranveer Singh

Ananya soch: DhurandharTheRevenge's Advance Booking now open

अनन्य सोच। भारत की चर्चित स्पाई-एक्शन फ्रैंचाइजी का दूसरा और अंतिम अध्याय “धुरंधर: द रिवेंज” (Dhurandhar The Revenge) अब सिनेमाघरों में धमाका करने के लिए तैयार है. (Ranveer Singh Movie 2026) Ranveer Singh अभिनीत इस हाई-ऑक्टेन फिल्म की एडवांस बुकिंग आज से शुरू हो गई है. जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज के बैनर तले बनी यह फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी, जबकि इसके पेड प्रीव्यू शो 18 मार्च को रखे गए हैं. (Aditya Dhar Film) निर्देशक Aditya Dhar द्वारा लिखित, निर्देशित और सह-निर्मित इस फिल्म में रणवीर सिंह एक बार फिर हमजा अली मज़ारी उर्फ जस्कीरत सिंह रंगी के दमदार किरदार में दिखाई देंगे. पहले भाग में उन्होंने भारतीय खुफिया एजेंट बनकर पाकिस्तान के बालोच गिरोह में घुसपैठ की थी, वहीं अब कहानी कराची के अंडरवर्ल्ड और राजनीतिक साजिशों तक पहुंच चुकी है. 

ट्रेलर में रणवीर का ‘लाइरी का बादशाह’ वाला अवतार और उनका डायलॉग— “अब भारत पाकिस्तान के भविष्य का फैसला करेगा”— सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा का विषय बन चुका है. फिल्म में आतंकवाद के खिलाफ जंग और देशभक्ति का गहरा संदेश देखने को मिलेगा. फिल्म की स्टारकास्ट भी बेहद दमदार है. Arjun Rampal मेजर इकबाल (आईएसआई) की भूमिका में हैं, जबकि Sanjay Dutt, R. Madhavan और Akshaye Khanna जैसे बड़े कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. 

(Bollywood Spy Thriller) पहले भाग “धुरंधर” (2025) की सफलता के बाद इस सीक्वल को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है. (Pan India Movie Release) फिल्म हिंदी के साथ-साथ तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज होगी, जिससे पैन-इंडिया स्तर पर बड़ी ओपनिंग की उम्मीद जताई जा रही है. 

 फिल्म से जुड़ी प्रमुख जानकारी

विषय विवरण
फिल्म धुरंधर: द रिवेंज
मुख्य अभिनेता रणवीर सिंह
निर्देशक अदित्य धर
रिलीज डेट 19 मार्च 2026
पेड प्रीव्यू 18 मार्च 2026
भाषाएं हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम

ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि एडवांस बुकिंग के शुरुआती रुझान ही फिल्म के ब्लॉकबस्टर बनने के संकेत दे रहे हैं. दर्शकों को अब जस्कीरत की उस मिशन का इंतजार है, जिसमें वह पाकिस्तान के अंदर से आतंक के जाल को तोड़ने निकलता है.