गायिका संजीवनी भेलांडे और गायक जुगल किशोर की मनमोहक प्रस्तुति ने शाम को सुरों और एहसासों से रंगीन बनाया
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
Ananya soch: The captivating performance of singer Sanjivani Bhelande and singer Jugal Kishore filled the evening with tunes and emotions.
अनन्य सोच। राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआइसी) के मुख्य ऑडिटोरियम में सोमवार की शाम रोमांटिक फिल्मी गीतों की महफ़िल ‘मौसम है आशिक़ाना’ ने संगीतप्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया. लोकप्रिय गायिका संजीवनी भेलांडे और गायक जुगल किशोर की मनमोहक प्रस्तुति ने शाम को सुरों और एहसासों से रंगीन बना दिया. दो घंटे तक चले इस संगीत समारोह में करीब 20 लोकप्रिय गीत पेश किए गए.
संजीवनी ने अपने मधुर स्वर से ‘ज्योति कलश छलके...’, ‘अजीब दास्तां है ये...’, ‘पिया तोहे नैना लागे रे...’, ‘लग जा गले...’ जैसे कालजयी गीतों के साथ कौमी तराना ‘वंदे मातरम्’ गाकर समा बांध दिया. दर्शकों ने विशेष रूप से उनके सुपरहिट फिल्म ‘करीब’ के गीत ‘चोरी चोरी जब नज़रें मिलीं...’ पर खूब तालियां बजाईं. उन्होंने दो सुंदर मेडले प्रस्तुत कर कार्यक्रम को और भी जीवंत बना दिया.
जुगल किशोर ने ‘इशारों-इशारों में दिल लेने वाले...’ और ‘कुहू कुहू बोले कोयलिया...’ जैसे युगल गीतों में संजीवनी का संगत किया, वहीं ‘तुम जो मिल गए हो...’ और ‘नज़र ना लग जाए...’ जैसे सोलो गीतों से श्रोताओं का दिल जीत लिया.
दिल्ली के प्रसिद्ध बैंड ‘डो-रे-मी’, सतीश पोपली के नेतृत्व में, लाइव म्यूज़िक संग कार्यक्रम का आकर्षण बना रहा. समापन पर आरआइसी निदेशक एन.सी. गोयल ने सभी कलाकारों और सहयोगियों को सम्मानित किया. यह संध्या जयपुरवासियों के लिए यादगार संगीत अनुभव बन गई.
ananya Apr 27, 2026 0
ananya Apr 29, 2026 0
ananya Apr 30, 2026 0
ananya Apr 20, 2026 0
23 अप्रैल को जयपुर में होगा विशेष आयोजन, शिष्य देंगे भावपूर्ण श्रद्धांजलि
ananya Apr 24, 2026 0
अविनाश। म्यूचुआ मैड्रिड ओपन में 5 खिताब जीतकर रचा इतिहास, नई पीढ़ी के सामने बड़ी...
ananya Apr 23, 2026 0
अचानक बंद हुए स्कूल से रुकी पढ़ाई को मिला समाधान—चैरिटी सहयोग से पोदार वर्ल्ड स्कूल...
ananya Apr 30, 2026 0
अभिनेता सुदेश बेरी के साथ खास बातचीत में सात्विक वीणा वादक ने बताया—संगीत, साधना...
ananya Apr 29, 2026 0
एडवाइजरी का पालन करें, दोपहर की धूप से बचें—बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं...
ananya May 3, 2026 0
भूपाल नोबल संस्थान के 104वें स्थापना दिवस समारोह में रक्षा मंत्री ने विद्यार्थियों...
ananya May 2, 2026 0
भजनलाल शर्मा ने उच्चस्तरीय बैठक में दिए निर्देश—नालों की सफाई, अतिक्रमण पर जीरो...
ananya Apr 13, 2026 0
IMA के आह्वान पर राज्यभर के निजी अस्पताल रहेंगे बंद