जयपुर में चलती रोडवेज बस में भीषण आग

70 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, आधे घंटे में बस जलकर कबाड़

Feb 27, 2026 - 20:55
Feb 28, 2026 - 22:50
 0
जयपुर में चलती रोडवेज बस में भीषण आग

Ananya soch: Mansarovar Incident

अनन्य सोच। Jaipur Breaking News: राजधानी जयपुर में शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा टल गया जब सवारियों से भरी (Rajasthan Roadways) राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) की (Jaipur Bus Fire) बस में अचानक आग लग गई। बस सिंधीकैंप से केकड़ी के लिए रवाना हुई थी और उसमें करीब 70 यात्री सवार थे. मानसरोवर रीको चौराहे से सांगानेर की ओर जाते समय चलती बस से धुआं उठता दिखाई दिया. देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं. ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बस को सड़क किनारे रोका. यात्रियों को आनन-फानन में बाहर निकाला गया। कुछ यात्रियों ने घबराहट में कूदकर अपनी जान बचाई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार (Bus Short Circuit) शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग वायरिंग के जरिए इंजन तक पहुंच गई और पूरी बस को चपेट में ले लिया. सूचना मिलते ही मानसरोवर फायर स्टेशन से दो दमकल मौके पर पहुंचीं. करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर कबाड़ में बदल चुकी थी. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई यात्री घायल नहीं हुआ। प्रशासन ने तकनीकी जांच के आदेश दिए हैं.