'धुरंधर' की चमक अब Jaipur Ramp पर: Ayesha Royal बनेंगी Showstopper, Rajasthan Fashion Festival में सजेगा Glamour का सबसे बड़ा मंच
Jaipur Couture Show (JCS) Season-14 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। 'Dhurandhar' फेम एक्ट्रेस Ayesha Royal की एंट्री ने फैशन इंडस्ट्री में उत्साह बढ़ा दिया है। 7 से 9 अगस्त तक Anant Mahal Resort, Jaipur में होने वाले इस Mega Fashion Event में देशभर के 22 Fashion Designers, 60 Models और कई Bollywood Celebrities ग्लैमर का नया इतिहास रचेंगे।
अनन्य सोच। राजस्थान की फैशन राजधानी बनने की ओर तेजी से बढ़ रहे जयपुर में एक बार फिर Bollywood Glamour का रंग चढ़ने वाला है। Rajasthan Fashion Festival Jaipur Couture Show (JCS) Season-14 का First Look Launch सोमवार को टोंक रोड स्थित मर्करी में किया गया, जहां देशभर से जुड़े Fashion Designers और इंडस्ट्री से जुड़े प्रमुख चेहरे मौजूद रहे। इस बार सबसे बड़ा आकर्षण 'Dhurandhar' से सुर्खियों में आईं अभिनेत्री Ayesha Royal रहेंगी, जो Showstopper बनकर रैंप पर अपना जलवा बिखेरेंगी।
शो के संस्थापक-निदेशक Gaurav Gaur ने बताया कि 7, 8 और 9 अगस्त को Anant Mahal Resort, Mansarovar में आयोजित होने वाला यह तीन दिवसीय Fashion Festival अब तक का सबसे भव्य संस्करण होगा। देशभर के 22 Fashion Designers अपने नए Designer Collection पेश करेंगे, जबकि करीब 60 Professional Models इन शानदार परिधानों को रैंप पर जीवंत करेंगी।
First Look Launch के दौरान तीन प्रतिष्ठित Designer Brands ने अपने आगामी कलेक्शन की झलक भी प्रस्तुत की। Mavli Couture (Designers Usha Solanki एवं Monika Singh) ने अपने नए एथनिक डिजाइनों से ध्यान आकर्षित किया। वहीं जयपुर की Arim by Deepika ने आधुनिक और पारंपरिक फैशन का अनूठा संगम पेश किया। ClutchIt by Ankita ने अपने एक्सक्लूसिव Designer Bags Collection की पहली झलक दिखाकर फैशन प्रेमियों की उत्सुकता बढ़ा दी।
आयोजकों के अनुसार, तीनों दिन विशेष Bollywood Night आयोजित होगी, जिसमें कई चर्चित अभिनेत्रियां Celebrity Showstopper के रूप में रैंप पर दिखाई देंगी। आमंत्रित 8 Bollywood Actresses में सबसे पहले Ayesha Royal का नाम घोषित किया गया है। इसके अलावा अभिनेत्री Naira Shah भी Mavli Couture के लिए विशेष Ramp Walk करेंगी।
फैशन शो के दौरान Panache Beauty by Neelam की टीम सभी Celebrities और Models को विशेष Makeover देकर उनके लुक को और आकर्षक बनाएगी। आयोजकों का दावा है कि इस बार Jaipur Couture Show केवल फैशन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह Luxury Fashion, Celebrity Glamour और Designer Trends का ऐसा संगम बनेगा, जिसे देखने के लिए फैशन प्रेमी लंबे समय तक याद रखेंगे।