"Bharat ODOP Sangam 2026 Rajasthan": दिल्ली में दिखेगा Rajasthan का दम: Bharat ODOP Sangam में 38 उद्यम लाएंगे जिलों के खास उत्पाद
राजस्थान के जिलों की पहचान बने उत्पाद अब देश के सबसे बड़े मंच पर चमकेंगे। 7 से 11 अक्टूबर तक Bharat Mandapam में होने वाले Bharat ODOP Sangam में प्रदेश के 38 उद्यम और कारीगर हिस्सा लेंगे।
अनन्य सोच । DPIIT, भारत सरकार की ओर से 7 से 11 अक्टूबर 2026 तक नई दिल्ली के Bharat Mandapam में राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी-सह-विक्रय कार्यक्रम होगा। इसका मकसद देशभर के One District One Product (ODOP) उत्पादों की पहचान, बाजार तक पहुंच और दृश्यता को मजबूत करना है। राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 600 से ज्यादा इकाइयों के शामिल होने का प्रस्ताव है।
38 उद्यम, कौन-कौन से Products
उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, राजस्थान के समन्वय से अलग-अलग जिलों के 38 चयनित उद्यम और कारीगर दिल्ली पहुंचेंगे। मंच पर Gems & Jewellery, Marble & Stone, हस्तशिल्प, लकड़ी उत्पाद, वस्त्र-परिधान और Food Processing उत्पादों की झलक मिलेगी।
Rajasthan ODOP Policy 2024 का सहारा
उद्यमों को आगे बढ़ाने के लिए राज्य में Rajasthan ODOP Policy 2024 लागू है। Marketing Assistance Scheme में मेलों और प्रदर्शनियों में भाग लेने वाले ODOP MSME को स्टॉल किराये का 75 प्रतिशत या 50 हजार रुपये से अधिकतम 2 लाख रुपये प्रति आयोजन मिलता है। साथ ही दो प्रतिनिधियों के लिए यात्रा सहायता भी दी जाती है। अब तक करीब 497 उद्यमों को इसका फायदा मिल चुका है।
बड़े बाजार की ओर कदम
विभाग ODOP उद्यमों को India International Trade Fair (IITF), Bharat Tex और अन्य बड़े मेलों में भी मौका दे रहा है। Bharat ODOP Sangam में 38 उद्यमों की भागीदारी को स्थानीय शिल्प और उद्यमिता को व्यापक बाजार दिलाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।