'सेवा स्वभाव बने, "मैं" नहीं "हम" की भावना हो': आबूरोड में ब्रह्माकुमारी संस्थान के 90वें स्थापना दिवस पर नितिन नवीन और CM भजनलाल शर्मा

आबूरोड में Brahma Kumaris के 90वें स्थापना दिवस पर Navdashakotsav और Global Summit हुआ। सांसद नितिन नवीन ने 'Women-Led Development' पर जोर दिया, CM भजनलाल शर्मा ने Abu Raj में Air Strip पर केंद्र से समन्वय की बात कही।

Oct 26, 2026 - 16:40
Oct 26, 2026 - 16:41
 0
'सेवा स्वभाव बने, "मैं" नहीं "हम" की भावना हो': आबूरोड में ब्रह्माकुमारी संस्थान के 90वें स्थापना दिवस पर नितिन नवीन और CM भजनलाल शर्मा

अनन्य सोच । राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्थान की 90 वर्षों की आध्यात्मिक यात्रा सेवा, साधना, शांति और विश्व बंधुत्व का प्रेरक उदाहरण है। वे आबूरोड में संस्थान के 90वें स्थापना दिवस पर आयोजित नवदशकोत्सव एवं Global Summit को संबोधित कर रहे थे। संस्थान की थीम 'जागृति से कर्म तक' का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जागृति तभी सार्थक है, जब विचार कर्म में उतरें। उन्होंने कहा कि सेवा केवल कार्यक्रम नहीं, स्वभाव बननी चाहिए और व्यक्ति को 'मैं' की बजाय 'हम' की भावना से कार्य करना चाहिए।

Women-Led Development: मातृशक्ति के नेतृत्व पर जोर

नितिन नवीन ने संस्थान में महिला नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'वुमन डवलपमेंट' की बजाय 'Women-Led Development' विजन के अनुसार मातृशक्ति का नेतृत्व समाज और राष्ट्र को नई दिशा दे सकता है।

नशा मुक्त युवा और Viksit Bharat का संकल्प

उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखकर ही भविष्य सुरक्षित बनाया जा सकता है और नशा मुक्ति अभियान को जनभागीदारी से आगे बढ़ाना होगा। 2047 तक विकसित भारत को 140 करोड़ नागरिकों का साझा संकल्प बताते हुए उन्होंने तीन संकल्प सुझाए: मूल्य शिक्षा हर युवा तक पहुँचाना, सेवा भाव से कार्य करना और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देना। उन्होंने संस्थान के 90 लाख वृक्ष लगाने, एक लाख से अधिक रक्तदान और 90 शहरों में आध्यात्मिक सभाओं के संकल्पों का भी उल्लेख किया।

मुख्यमंत्री बोले: योग से मिली वैश्विक पहचान, प्रकृति संरक्षण पर काम

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से भारतीय योग परंपरा को वैश्विक पहचान मिली है और संस्थान राजयोग के माध्यम से विश्व शांति के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान में प्रदेश में 29 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं और खेजड़ी सहित 29 वृक्षों के संरक्षण के लिए विधेयक लाया गया है। तीर्थ स्थलों के विकास, पैनोरमा निर्माण और गोवंश कल्याण के प्रयासों का भी उन्होंने जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति नदियों, पर्वतों और वृक्षों को पूजनीय मानती है।

आबूराज में Air Strip से बेहतर होगी Connectivity

मुख्यमंत्री ने कहा कि आबूराज के विकास के लिए राज्य सरकार काम कर रही है और Air Strip के विकास को लेकर केंद्र सरकार से समन्वय किया जा रहा है। इससे पर्यटन सहित अन्य गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम से पहले दोनों ने शांति वन में मेडिटेशन किया। मंच पर सांसद मदन राठौड़, मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी मोहिनी दीदी और अतिरिक्त महासचिव डॉ. बी.के. मृत्युंजय सहित देश-विदेश से आए प्रतिनिधि मौजूद रहे।