कॉल फॉरवर्डिंग स्कैम का नया जाल: एक छोटी गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट!
अविनाश।
अनन्य सोच। Cyber Fraud Alert: डिजिटल दौर में साइबर ठग नए-नए तरीकों से लोगों को निशाना बना रहे हैं। अब ठगी का एक खतरनाक तरीका सामने आया है—कॉल फॉरवर्डिंग स्कैम (Call Forwarding Scam), जिसमें एक छोटी सी लापरवाही आपके बैंक खाते को बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है।
कूरियर के बहाने रचा जा रहा ठगी का खेल
साइबर अपराधी खुद को कूरियर कंपनी का कर्मचारी बताकर कॉल करते हैं और कहते हैं कि आपका पार्सल डिलीवर नहीं हो पा रहा। इसके बाद वे आपसे 21 जैसे कुछ कोड डायल करने के लिए कहते हैं। जैसे ही आप यह कोड डायल करते हैं, आपके फोन की कॉल फॉरवर्डिंग सक्रिय हो जाती है।
OTP तक पहुंच, बैंक खाते पर सीधा हमला (OTP Fraud India)
कॉल फॉरवर्डिंग एक्टिव होने के बाद आपके नंबर पर आने वाले OTP और कॉल सीधे ठगों तक पहुंच जाते हैं। इसी के जरिए वे आपके बैंक अकाउंट, डिजिटल वॉलेट और अन्य संवेदनशील जानकारी तक पहुंच बना लेते हैं और मिनटों में पैसा साफ कर देते हैं।
कैसे रहें सुरक्षित? (Online Banking Safety)
-अनजान नंबर से आए किसी भी कोड को डायल न करें
-कूरियर या बैंक से जुड़े कॉल्स पर तुरंत भरोसा न करें
-किसी भी व्यक्ति के कहने पर OTP या कोड साझा न करें।
फंस गए हैं? तुरंत करें ये काम
अगर आपको लगता है कि आपके फोन में कॉल फॉरवर्डिंग एक्टिव हो गई है, तो तुरंत ##002# डायल करें। इससे सभी कॉल फॉरवर्डिंग सेटिंग्स हट जाएंगी।
मदद के लिए यहां करें संपर्क (Cyber Crime Awareness)
यदि आप साइबर ठगी का शिकार हो चुके हैं, तो तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें और अपनी शिकायत आधिकारिक पोर्टल cybercrime.gov.in पर दर्ज करें।