15 अप्रैल से शुरू होगा दो माह का एक्टिंग व प्रोडक्शन वर्कशॉप, कला कर्म प्रोडक्शन हाउस की पहल

थिएटर से फिल्म निर्माण तक का मिलेगा प्रशिक्षण, सीमित सीटों के चलते “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर प्रवेश

15 अप्रैल से शुरू होगा दो माह का एक्टिंग व प्रोडक्शन वर्कशॉप, कला कर्म प्रोडक्शन हाउस की पहल

अनन्य सोच। Film Making Workshop: कला कर्म प्रोडक्शन हाउस (Kala Karm Production House) की ओर से 15 अप्रैल 2026 से दो माह का (Production Workshop India) विशेष एक्टिंग एवं प्रोडक्शन वर्कशॉप आयोजित किया जाएगा। (Jaipur Acting Workshop) यह वर्कशॉप शहर के SR tower ,B/2 /12 gandhi path vaishali Nagar opp.mall of jaipur में प्रतिदिन शाम 4:30 बजे से 7 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें सभी आयु वर्ग के प्रतिभागी भाग ले सकेंगे।

आयोजक विपिन शर्मा ने बताया कि (Theatre Training Jaipur) इस वर्कशॉप का उद्देश्य इच्छुक प्रतिभागियों को अभिनय और फिल्म निर्माण की बारीकियों से अवगत कराना है। प्रशिक्षण के दौरान थिएटर प्ले प्रोडक्शन, अभिनय की अनूठी प्रक्रिया, सही उच्चारण, वॉइस मॉड्यूलेशन, कैरेक्टराइजेशन प्रोसेस, कैमरा फेसिंग तकनीक और बॉडी लैंग्वेज जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

(Acting Classes Jaipur) कार्यक्रम की थीम “लाइट्स, कैमरा, एक्शन” और “स्टेज से स्क्रीन तक” रखी गई है, जिसके तहत प्रतिभागियों को मंच से लेकर कैमरे के सामने अभिनय करने तक का व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया जाएगा। साथ ही अभिनय से फिल्म निर्माण तक की पूरी प्रक्रिया को सरल और प्रभावी तरीके से समझाया जाएगा, जिससे प्रतिभागियों की रचनात्मक अभिव्यक्ति को नई दिशा मिल सके।

आयोजकों के अनुसार यह वर्कशॉप सीमित सीटों के साथ आयोजित किया जा रहा है, इसलिए प्रवेश “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर दिया जाएगा। इच्छुक प्रतिभागी ईमेल और संपर्क नंबर के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।

(Creative Arts Training) यह वर्कशॉप उन सभी के लिए एक सुनहरा अवसर साबित होगा, जो अभिनय और फिल्म निर्माण के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं या अपनी कला को निखारना चाहते हैं।