गुलाबी नगरी में उतरा 20 देशों का सौंदर्य कारवां, जयपुर बना मिस ओशियन वर्ल्ड का शाही मंच

अनंत महल में वेलकम सेरेमनी से शुरू हुआ ग्लैमर का सफर, 23 अगस्त को होगा ग्रैंड फिनाले — जानें पूरे 5 दिन क्या-क्या होगा खास

Aug 16, 2026 - 22:40
Aug 16, 2026 - 22:43
 0
गुलाबी नगरी में उतरा 20 देशों का सौंदर्य कारवां, जयपुर बना मिस ओशियन वर्ल्ड का शाही मंच

अनन्य सोच। दुनियाभर की खूबसूरती और संस्कृति का संगम इन दिनों जयपुर में देखने को मिल रहा है। मिस ओशियन वर्ल्ड के finale week की शुरुआत गुलाबी नगरी में हो चुकी है। फ्यूजन ग्रुप के डायरेक्टर व मिस ओशियन वर्ल्ड के आयोजक योगेश मिश्रा व निमिषा मिश्रा ने बताया कि 23 अगस्त को grand finale मानसरोवर स्थित अनंत महल में आयोजित किया जाएगा।

पहले दिन 20 देशों की वेलकम सेरेमनी से हुआ भव्य आगाज़

आयोजन के पहले दिन 20 countries की contestants की welcome ceremony व arrival look से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। आयोजकों ने बताया कि अगले दिन country sash ceremony का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी 20 देशों की प्रतिभागियों को उनके देश की पारंपरिक sash पहनाई जाएगी।

फोटोजेनिक राउंड और जयपुर टूर भी रहेगा खास आकर्षण

तीसरे दिन photogenic round का आयोजन होगा। वहीं चौथे दिन जयपुर टूर के जरिए प्रतिभागियों को शहर के monuments, culture और heritage से रूबरू कराया जाएगा। इसके साथ ही विरासत हेरिटेज रेस्टोरेंट कूकस में राजस्थानी खान-पान का स्वाद भी चखाया जाएगा।

इन देशों की सुंदरियों ने बढ़ाई जयपुर की रौनक

मिस ओशियन वर्ल्ड की डायरेक्टर एकता जैन व सी पी राठौर के अनुसार, जयपुर पहुंचने वाली contestants में यूनाइटेड किंगडम, जापान, साउथ सूडान, युगांडा, इंडोनेशिया, रशिया, जिम्बाब्वे, इंडिया, बांग्लादेश, केन्या, कैमरून तथा हांगकांग जैसे देश शामिल रहे।

पूर्व विजेता ने भी की शिरकत, क्राउन पासिंग सेरेमनी का इंतजार

अनंत महल के जनरल मैनेजर लोकेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि मिस ओशियन वर्ल्ड 2023 की winner यूके की लौरा हडसन भी crown passing ceremony के लिए विशेष रूप से जयपुर पहुंची हैं। गौरतलब है कि मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का यह भव्य आयोजन tourism और cultural exchange activities को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जयपुर में किया जा रहा है।