MSME सेक्टर बनेगा गेम-चेंजर, जयपुर कॉन्फ्रेंस में एक्सपर्ट्स ने बताया कैसे बदलेगी इकोनॉमी की तस्वीर

Jul 6, 2026 - 14:45
Jul 6, 2026 - 14:55
 0
MSME सेक्टर बनेगा गेम-चेंजर, जयपुर कॉन्फ्रेंस में एक्सपर्ट्स ने बताया कैसे बदलेगी इकोनॉमी की तस्वीर

अनन्य सोच। क्या MSME सेक्टर ही है भारत को 2047 तक डेवलप्ड नेशन बनाने की असली चाबी? जयपुर के होटल रॉयल ऑर्चिड में हुई एक बड़ी कॉन्फ्रेंस में इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स ने इस सवाल का जवाब दिया और बताया वो स्ट्रैटेजी जिससे आत्मनिर्भर भारत का सपना होगा साकार। जानिए पूरी डिटेल्स। नॉर्दर्न इंडिया रीजनल काउंसिल (NIRC) द्वारा "विकसित भारत 2047 में MSME की भूमिका" विषय पर स्टेट लेवल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इसमें कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट्स, इंडस्ट्री रिप्रेजेंटेटिव्स, एंटरप्रेन्योर्स और कई सेक्टर्स के एक्सपर्ट्स ने हिस्सा लिया। चीफ गेस्ट आरके द्विवेदी, डायरेक्टर (फाइनेंस), BHEL ने कहा कि विकसित भारत-2047 के टारगेट को अचीव करने में MSME सेक्टर की भूमिका बेहद अहम है। फाइनेंशियल डिसिप्लिन, इफेक्टिव कॉस्ट मैनेजमेंट, इनोवेशन, टेक्नोलॉजिकल अपग्रेडेशन और गुड गवर्नेंस अपनाकर MSME ग्लोबल कॉम्पिटिशन में अपनी मजबूत पहचान बना सकते हैं। उन्होंने इंडस्ट्रीज में एफिशिएंसी और प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के लिए मॉडर्न मैनेजमेंट सिस्टम्स अपनाने की अपील की। NIRC प्रेसिडेंट राकेश यादव ने बताया कि कॉन्फ्रेंस का मकसद MSME सेक्टर की चैलेंजेस और अपॉर्च्युनिटीज पर चर्चा करना और कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट्स की स्ट्रेटेजिक भूमिका को हाईलाइट करना है। जयपुर चैप्टर चेयरमैन दीप्तांशु पारीक ने कहा कि ऐसी कॉन्फ्रेंस इंडस्ट्री और प्रोफेशन के बीच कोऑर्डिनेशन मजबूत करेंगी। 

टेक्निकल सेशंस में मिली प्रैक्टिकल इनसाइट्स

 जयपुर चैप्टर सेक्रेटरी पूर्णिमा गोयल, ट्रेजरार दीपक कुमार खंडेलवाल, वाइस प्रेसिडेंट हरेन्द्र कुमार पारीक, अर्पित गुप्ता और राधिका बालासरिया ने टेक्निकल सेशंस कंडक्ट किए। आर.एस भाटी ने कहा कि MSME देश की इकोनॉमिक ग्रोथ, एम्प्लॉयमेंट जनरेशन और एक्सपोर्ट प्रमोशन का मुख्य आधार हैं। टेक्निकल सेशंस में अमित कुमार, आशु माथुर और पंकज जैन ने फाइनेंशियल मैनेजमेंट, कॉस्ट कंट्रोल, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन जैसे विषयों पर प्रैक्टिकल सुझाव साझा किए। वीकेआई एसोसिएशन अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने इंडस्ट्री से CMA प्रोफेशनल्स की सेवाओं का अधिक उपयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में संदीप चौहान, गोविन्द शर्मा, वर्तिका ताड़ी ने समन्वयक की भूमिका निभाई।