Chandrayaan-3: चन्द्रयान-3 की सफलता देश के लिए गौरवशाली क्षण: धर्मवीर चन्देल 

Aug 23, 2023 - 19:59
Aug 24, 2023 - 21:42
 0
Chandrayaan-3: चन्द्रयान-3 की सफलता देश के लिए गौरवशाली क्षण: धर्मवीर चन्देल 

Ananya soch: 

अनन्य सोच। बगरू के जनसेवक डॉ धर्मवीर चन्देल ने चन्द्रयान-3 की सफलता पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि  चन्द्रयान-3 की सफलता से देश की प्रगति में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है. भारत की यह वैज्ञानिक प्रगति सम्पूर्ण विश्व के लिए शुभ तथा शोध आदि क्षेत्र में पथ प्रशस्त करने वाली होगी. चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर डा चन्देल ने बगरूवासियो को शुभेच्छाओं को प्रेषित करते हुए चन्द्रयान-3 अभियान से जुड़ी वैज्ञानिक टीम व सहायकों को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा देश की उत्तरोत्तर वैज्ञानिक प्रगति की कामना की. उन्होने कहा कि देश मे मोदी जी के कुशल नेतृत्व के कारण ही सम्भव हो पाया है.