राजस्थान के पूर्व मुख्य सचिव को केंद्र से बड़ी जिम्मेदारी, अब एक साथ संभालेंगे दो बड़े आयोगों का कामकाज

Sep 2, 2026 - 07:59
Sep 2, 2026 - 14:20
 0
राजस्थान के पूर्व मुख्य सचिव को केंद्र से बड़ी जिम्मेदारी, अब एक साथ संभालेंगे दो बड़े आयोगों का कामकाज

अनन्य सोच। राजस्थान कैडर के वरिष्ठ IAS officer सुधांश पंत के लिए यह हफ्ता बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। केंद्र सरकार ने उन्हें दो अहम राष्ट्रीय आयोगों की जिम्मेदारी सौंपकर उनके कद में इजाफा कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, Appointments Committee of the Cabinet (ACC) ने पंत को National Commission for Scheduled Castes और National Backward Classes Commission के सचिव पद का अतिरिक्त चार्ज देने पर मुहर लगा दी है। यह नियुक्ति आदेश जारी होते ही प्रभावी हो गया है, यानी अब पंत इन दोनों संवैधानिक संस्थाओं के कामकाज की कमान भी संभालेंगे।

बता दें, 1991 बैच के इस अधिकारी की गिनती राजस्थान के सबसे अनुभवी नौकरशाहों में होती है। फिलहाल वे केंद्र में social justice and empowerment department के सचिव के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं। इससे पहले पंत जनवरी 2024 से नवंबर 2025 तक राजस्थान के Chief Secretary पद पर रहते हुए प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था संभाल चुके हैं।

अब देखना दिलचस्प होगा कि दो बड़े आयोगों की अतिरिक्त जिम्मेदारी के साथ पंत आगे किस तरह के फैसले लेते हैं।