Kaafila Suron Ka in Jawahar Kala Kendra: जवाहर कला केन्द्र में महिलाएं सजाएंगी ‘काफिला सुरों का’

Kaafila Suron Ka in Jawahar Kala Kendra: सिंगर मुक्ता चड्ढा के निर्देशन में शहर की 18 महिलाएं पेश करेंगी मोहम्मद रफी और मुकेश के नगमें

Jul 13, 2024 - 11:06
Jul 14, 2024 - 20:16
 0
Kaafila Suron Ka in Jawahar Kala Kendra: जवाहर कला केन्द्र में महिलाएं सजाएंगी ‘काफिला सुरों का’

Ananya soch: Kaafila Suron Ka in Jawahar Kala Kendra

अनन्य सोच। Kaafila Suron Ka in Jawahar Kala Kendra: जवाहर कला केन्द्र  के रंगायन ऑडिटोरियम में रविवार 20 जुलाई को शहर की 18 महिलाएं कार्यक्रम ‘काफिला सुरों का’ में अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी. शाम 6.00 बजे से ‘सरगम’ ग्रुप के बैनर पर होने वाला ये कार्यक्रम सुपरिचित गायिका मुक्ता चड्ढा के निर्देशन में आयोजित होगा। इस मौके पर मुक्ता भी अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगी. 

कार्यक्रम की सह संयोजक उषा अग्रवाल और अनुराधा माथुर ने बताया कि चूंकि ये सावन का महीना है इसलिए सभी गायिकाएं हरे रंग के परिधान पहनकर कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी. कार्यक्रम अमर गायक मोहम्मद रफी और मुकेश के समर्पित है इसलिए इसमें सभी गीत इन दोनों गायकों के गाए हुए पेश किए जाएंगे. नेस्टा होम्स के प्रवर्तक सांवर मल जांगिड़ और राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा समारोह के अतिथि रहेंगे. 

ये महिलाएं देंगी प्रस्तुति

मुक्ता चड्ढा, अनुराधा माथुर, ममता झा, डॉ. राशि अग्रवाल, प्रिया बोथरा, कामिनी मुगलानी, संध्या असवाल, प्रियंका शर्मा, भावना कश्यप, निशा शर्मा, रितु श्रीवास्तव, पूनम जैन, गायत्री स्वामी, संतोष भाटी, इला कुलश्रेष्ठ, मीरा सक्सेना, मालती सिंह और रेणु माथुर.