Indian Music and Dance Competition: 36वीं अखिल भारतीय महेंद्र भट्ट स्मृति संगीत प्रतियोगिता 19 फरवरी से, देशभर के 1000 कलाकार लेंगे हिस्सा

Indian Music and Dance Competition: 36वीं अखिल भारतीय महेंद्र भट्ट स्मृति संगीत प्रतियोगिता 19 फरवरी से, देशभर के 1000 कलाकार लेंगे हिस्सा

Ananya soch: Indian Music and Dance Competition

अनन्य सोच। Jaipur Cultural News:  Darsak Sanstha Jaipur की 36वीं पांच दिवसीय अखिल भारतीय महेंद्र भट्ट स्मृति संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता (Mahendra Bhatt Smriti Competition) का आयोजन 19 से 23 फरवरी तक किया जाएगा. प्रतियोगिता के पोस्टर का लोकार्पण शनिवार को सात्विक वीणा वादक एवं तंत्री सम्राट Pandit Salil Bhatt ने किया. इस अवसर पर संस्था की संस्थापक मधु भट्ट, समन्वयक प्रोमिला राजीव, दर्शक कॉलेज ऑफ म्यूजिक एंड आर्ट्स के मानद चेयरमैन ध्रुव कार्की और निदेशक राजीव भट्ट उपस्थित रहे. 

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता मालवीय नगर स्थित दर्शक कॉलेज ऑफ म्यूजिक एंड डांस ऑडिटोरियम में प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक आयोजित होगी. इसमें लोक, सुगम एवं शास्त्रीय गायन, शास्त्रीय व सुगम वादन, उप-शास्त्रीय नृत्य, बॉलीवुड नृत्य तथा देशभक्ति गीत–नृत्य की प्रतियोगिताएं होंगी। देश के विभिन्न हिस्सों से लगभग 1000 प्रतिभागी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे. 

प्रतियोगिता कई चरणों में आयोजित की जाएगी, जहां शहर के प्रतिष्ठित संगीत गुरु निर्णायक की भूमिका निभाएंगे. विजेताओं को सुर नूर गायन, सुर नूर वादन, सुर नूपुर नृत्य सहित विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा. सिरमौर प्रतिभागी को स्व. नील बहादुर सिंह कार्की स्मृति में ₹25,000 नकद तथा चयनित तीन प्रतिभाओं को ₹3,000-₹3,000 के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे.