Jaipur Couture Show Season-14: Shefali Bagga से लेकर Bigg Boss फेम Natalia Janoszek तक, 11 Celebrities बनेंगी Ramp की शान

Jaipur Couture Show Season-14 इस बार पहले से कहीं ज्यादा भव्य और ग्लैमरस होने जा रहा है। पहली बार एक ही मंच पर 11 Bollywood और TV Celebrities अलग-अलग Designers के लिए Showstopper बनेंगी। Third Look Launch के बाद अब फैशन प्रेमियों की नजरें 7 अगस्त से शुरू होने वाले इस मेगा Fashion Festival पर टिक गई हैं।

Jul 31, 2026 - 18:33
Jul 31, 2026 - 18:36
 0
Jaipur Couture Show Season-14: Shefali Bagga से लेकर Bigg Boss फेम Natalia Janoszek तक, 11 Celebrities बनेंगी Ramp की शान
Jaipur Couture Show Season-14 के Third Look Launch के दौरान Designers ने अपने Exclusive Collections की पहली झलक पेश की। शो में Shefali Bagga और Bigg Boss फेम Natalia Janoszek सहित 11 Celebrities अलग-अलग Designers के लिए Showstopper बनेंगी।

अनन्य सोच। गुलाबी नगरी एक बार फिर Fashion, Glamour और Luxury के सबसे बड़े उत्सव की मेजबानी करने जा रही है। राजस्थान के प्रतिष्ठित Jaipur Couture Show Season-14 का आयोजन 7 से 9 अगस्त तक Anant Mahal Resort में होगा। आयोजन से पहले शुक्रवार को Pacha Club, Swej Farm में शो का Third Look Launch किया गया, जहां Designers ने अपने Exclusive Collections की पहली झलक दिखाकर Fashion Lovers की उत्सुकता कई गुना बढ़ा दी।

लॉन्च इवेंट में मौजूद मेहमानों ने आयोजन की भव्यता और तैयारियों की सराहना की। Club Pacha से आशीष शर्मा और Velocient के डायरेक्टर राकेश राठी सहित कई गणमान्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान Label Ritual के Designer चिराग ने अपनी Royal Indian Collection पेश की, जबकि Panache Beauty by Neelam Jangid ने Contemporary Makeup Trends से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

इसके साथ ही Mahi Jewellers के राहुल विजयवर्गीय ने अपने Exclusive Jewellery Collection को Showcase किया। वहीं Raag by Rashmi Dugar ने Hand-Painted Indo-Western Outfits के जरिए Traditional और Modern Fashion का शानदार मेल प्रस्तुत किया। हर Collection ने यह संकेत दे दिया कि इस बार Ramp पर Creativity और Style का अलग ही स्तर देखने को मिलेगा।

Jaipur Couture Show के Founder-Director गौरव गौड़ ने बताया कि तीन दिवसीय इस Mega Fashion Festival में देशभर के 22 Fashion Designers अपने नए और Exclusive Collections पेश करेंगे। इनके डिजाइन्स को करीब 60 Professional Models Ramp पर प्रदर्शित करेंगी, जिससे हर Fashion Sequence दर्शकों के लिए यादगार बनने वाला है।

हालांकि इस बार पूरे आयोजन की सबसे बड़ी चर्चा Celebrity Showstoppers को लेकर है। गौरव गौड़ ने बताया कि जयपुर के किसी Fashion Show में पहली बार 11 Bollywood और Entertainment Industry Celebrities अलग-अलग Designers के लिए Showstopper बनेंगी। इनमें सबसे चर्चित नाम लोकप्रिय TV Personality और IPL Host Shefali Bagga का है, जिनकी स्क्रीन प्रेजेंस हमेशा चर्चा में रहती है।

वहीं दूसरी बड़ी Celebrity International Model और Actress Natalia Janoszek हैं, जिन्हें दर्शकों ने Bigg Boss में भी पसंद किया था। उनकी मौजूदगी शो के Glamour Quotient को कई गुना बढ़ाने वाली मानी जा रही है। आयोजकों के अनुसार, बाकी Celebrities के नाम भी जल्द सामने आएंगे, जिससे Fashion Industry में उत्साह लगातार बढ़ रहा है।

Fashion Experts का मानना है कि Celebrity Line-up, Premium Designer Collections और Grand Production के कारण Jaipur Couture Show Season-14 अब तक का सबसे चर्चित और भव्य सीजन साबित हो सकता है। अब सभी की निगाहें 7 अगस्त पर हैं, जब Ramp पर Fashion, Glamour और Star Power का ऐसा संगम देखने को मिलेगा, जिसकी चर्चा लंबे समय तक होती रहेगी।