‘Panchayat’ के प्रधान जी का बड़ा मंत्र: संघर्षों से मत भागो, उनका आनंद लेना सीखो तभी बनोगे कामयाब

19वीं Collage of Kilkari Workshop में पहुंचे अभिनेता Raghubir Yadav बोले- Theatre केवल अभिनय नहीं, जीवन को समझने और बेहतर बनाने की सबसे बड़ी पाठशाला है

Jun 8, 2026 - 18:08
Jun 9, 2026 - 18:47
 0
‘Panchayat’ के प्रधान जी का बड़ा मंत्र: संघर्षों से मत भागो, उनका आनंद लेना सीखो तभी बनोगे कामयाब

अनन्य सोच। वेब सीरीज Panchayat में अपने दमदार अभिनय से करोड़ों दर्शकों का दिल जीतने वाले अभिनेता Raghubir Yadav का मानना है कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। अगर जीवन में कुछ बड़ा हासिल करना है तो संघर्षों को बोझ नहीं, बल्कि अवसर समझकर उनका आनंद लेना सीखना होगा। रविवार को जवाहर नगर में आयोजित 19वीं Collage of Kilkari National Children's & Teens Personality Development Based Theatre Workshop में शामिल हुए यादव ने पत्रिका से विशेष बातचीत में अपने जीवन, थिएटर, कला और युवाओं के भविष्य को लेकर खुलकर विचार साझा किए।

सवाल: जयपुर से आपका रिश्ता कितना पुराना है?

रघुबीर यादव: मेरा गुलाबी नगर से बहुत पुराना रिश्ता है। मैं यहां कई बार Theatre, Music और Cultural Programs के लिए आ चुका हूं। जयपुर की ऑडियंस बेहद समझदार और कला प्रेमी है। यहां आकर हमेशा अपनापन महसूस होता है।

सवाल: Theatre बच्चों और युवाओं के जीवन में कितना महत्वपूर्ण है?

रघुबीर यादव: Theatre केवल Acting सीखने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह जीवन को समझने की कला सिखाता है। यदि बच्चों को सही दिशा में रंगमंच से जोड़ा जाए तो Frustration और Depression जैसी समस्याओं को काफी हद तक कम किया जा सकता है। Theatre इंसान को संवेदनशील बनाता है और जीवन के हर रंग से परिचित कराता है।

सवाल: आज के Digital Era में कला की क्या भूमिका है?

रघुबीर यादव: आज बच्चे Mobile और Digital World में ज्यादा व्यस्त हैं। ऐसे समय में Music, Dance, Painting और Theatre जैसी Arts उन्हें अपनी जड़ों और आत्मा से जोड़ती हैं। कलाएं व्यक्ति को कभी अकेला महसूस नहीं होने देतीं।

सवाल: आपके संघर्षों ने आपको क्या सिखाया?

रघुबीर यादव: मेरे जीवन में भी कई कठिन दौर आए। पहले Music से जुड़ा, फिर Theatre की दुनिया में आया। मैंने हमेशा सीखने की कोशिश की। मेरा मानना है कि अगर जिंदगी में कुछ बनना है तो संघर्षों का आनंद लेना सीखना होगा। मैं वही काम करता हूं, जिसमें कुछ नया सीखने और करने का अवसर मिले।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने Paper Leak Issue पर एक प्रभावशाली प्रस्तुति देकर व्यवस्था पर तीखा कटाक्ष किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। Workshop Director Gagan Mishra ने बताया कि बच्चों ने Dance, Singing और Acting के माध्यम से भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।