रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खबर! कई ट्रेनों के रूट, टाइमिंग और स्टॉपेज में बदलाव, सफर से पहले जरूर जानें ये अपडेट
ट्रेन से सफर करने वाले यात्री हो जाएं सावधान! उत्तर पश्चिम रेलवे ने एक साथ पांच बड़े बदलावों का किया ऐलान, कहीं टर्मिनल बदला तो कहीं मिला नया ठहराव, जानें पूरी डिटेल।
अनन्य सोच। रेल यात्रियों (Railway Passengers) के लिए एक साथ कई बड़े बदलावों की जानकारी सामने आई है। उत्तर पश्चिम रेलवे (North Western Railway) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई ट्रेनों के रूट, स्टेशन और समय में परिवर्तन किया जा रहा है। संतरागाछी-अजमेर ट्रेन का बदला टर्मिनल स्टेशन संतरागाछी-अजमेर रेलसेवा अब 30 अक्टूबर से संतरागाछी की जगह शालीमार स्टेशन से दोपहर 12:40 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन संतरागाछी स्टेशन पर 12:58 बजे पहुंचकर 1 बजे आगे रवाना होगी। वहीं अजमेर-संतरागाछी ट्रेन 1 नवंबर से यह बदलाव अपनाएगी। वैष्णो देवी तक बढ़ाई गई साबरमती-जम्मूतवी एक्सप्रेस यात्रियों की सुविधा के लिए साबरमती बीजी-जम्मूतवी बीजी एक्सप्रेस (Sabarmati Jammu Express) का विस्तार अब श्रीमातावैष्णोदेवी कटरा तक किया जा रहा है। इसके साथ ही साम्बा, बाड़ी ब्राह्मण और शहीद कप्तान तुषार महाजन स्टेशनों पर भी अतिरिक्त ठहराव मिलेगा। यह सेवा 18 अक्टूबर से शुरू होगी। रांची रोड पर रुकेगी कोलकाता-मदार ट्रेन कोलकाता-मदार साप्ताहिक रेलसेवा (Weekly Train Service) अब बरकाकाना की जगह रांची रोड स्टेशन पर रुकेगी। यह बदलाव 15 अक्टूबर से लागू होगा, जिसमें ट्रेन रात 8 बजे पहुंचकर 8:05 बजे रवाना होगी। नाथद्वारा-ओखा एक्सप्रेस के समय में बदलाव नाथद्वारा-ओखा एक्सप्रेस अब ओखा स्टेशन पर पहले की तुलना में 20 मिनट देरी से यानी शाम 7:10 बजे पहुंचेगी। यह बदलाव 20 अगस्त से प्रभावी होगा। जम्मूतवी-बाड़मेर एक्सप्रेस को मिला नया स्टॉपेज जम्मूतवी-बाड़मेर प्रतिदिन एक्सप्रेस (Daily Express) को अब साम्बा स्टेशन पर भी ठहराव मिलेगा। यह सुविधा 19 अगस्त से शुरू हो जाएगी, जिससे इस रूट के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। रेलवे प्रशासन ने सभी यात्रियों से अपील की है कि सफर से पहले नई समय-सारणी जरूर चेक कर लें।