AI Revolution की नई दस्तक: राजस्थान AI Summit 2026 में गूंजा ‘Future India’ का विजन, युवाओं के लिए खुलेंगे 1000+ अवसरों के द्वार

महेश शर्मा।

May 31, 2026 - 22:13
 0
AI Revolution की नई दस्तक: राजस्थान AI Summit 2026 में गूंजा ‘Future India’ का विजन, युवाओं के लिए खुलेंगे 1000+ अवसरों के द्वार

अनन्य सोच। क्या राजस्थान आने वाले वर्षों में देश का अगला AI और Technology Hub बन सकता है? इसी बड़े सवाल और भविष्य की संभावनाओं के बीच रविवार को कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान में आयोजित Rajasthan AI Summit 2026 चर्चा का केंद्र बना। राइट कोड सोसायटी द्वारा आयोजित इस समिट में देशभर के शिक्षाविदों, तकनीकी विशेषज्ञों, उद्योग प्रतिनिधियों, स्टार्टअप संस्थापकों और युवाओं ने भाग लिया।

समिट में Skill Gap, Practical Training, Startup Ecosystem, Artificial Intelligence (AI) और उभरती तकनीकों पर गहन मंथन हुआ। आयोजन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि भारत के पास दुनिया की सबसे बड़ी युवा शक्ति है, जिसे सही कौशल और अवसर देकर वैश्विक AI Revolution का नेतृत्व कराया जा सकता है।

कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण Defence Robots Exhibition रही, जिसने युवाओं और तकनीक प्रेमियों का ध्यान खींचा। मंच पर मौजूद विशेषज्ञों ने Healthcare, Education, Agriculture, Robotics और Infrastructure जैसे क्षेत्रों में AI की बढ़ती भूमिका और उससे पैदा होने वाले रोजगार के नए अवसरों पर प्रकाश डाला।

समिति अध्यक्ष आदित्य नाग ने बताया कि समिट का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा “भारत भाग्य विधाता (BBV)” Initiative रहा। इसके तहत युवाओं को AI-ML से जुड़े 1000 से अधिक Courses, Workshops, Training Programs, International Collaborations और Career Resources उपलब्ध कराने की योजना साझा की गई।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह पहल युवाओं को केवल रोजगार तक सीमित नहीं रखेगी, बल्कि उन्हें Innovation, Entrepreneurship और Global Leadership की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर देगी। साथ ही उन्हें विश्वस्तरीय शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं और विचारकों से जोड़कर ज्ञान आधारित नेतृत्व के लिए तैयार किया जाएगा।

आयोजकों ने विश्वास जताया कि इस तरह की पहलें राजस्थान को देश के अग्रणी Technology और Innovation Destination के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। समिट के समापन पर युवाओं से भविष्य की तकनीकी चुनौतियों को अवसर में बदलने का आह्वान किया गया।