शासन सचिवालय में शीघ्रलिपिक के 123 नवीन पद सृजित
अनन्य सोच। राजस्थान सचिवालय निजी संवर्ग में शीघ्रलिपिक के 123 नवीन पद सृजित किए गए हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पदों के सृजन संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दी है। गहलोत ने शीघ्रलिपिक के कुल 164 पदों पर सीधी भर्ती हेतु कार्मिक विभाग को अभ्यर्थना भिजवाने की स्वीकृति भी प्रदान की है। इनमें 123 नवीन पदों सहित 41 रिक्त पद शामिल हैं।