Rain and Hailstorm Alert: बैक-टू-बैक पश्चिमी विक्षोभ का असर: राजस्थान में बारिश, ओलावृष्टि और मेघगर्जन की चेतावनी
Ananya soch: Rain and Hailstorm Alert
अनन्य सोच। Western Disturbance News: राजस्थान में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। (IMD Jaipur Forecast) मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर (IMD) के अनुसार प्रदेश के कई हिस्सों में आगामी दिनों में बादल छाए रहने, मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है, जिससे किसानों और आमजन को सतर्क रहने की आवश्यकता है.
मौसम विभाग के अनुसार (Jaipur Weather Update)1 फरवरी को जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर संभाग के साथ-साथ शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में मौसम सक्रिय रहेगा. इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे तथा कई स्थानों पर मेघगर्जन और आकाशीय बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कुछ चुनिंदा इलाकों में ओलावृष्टि की भी आशंका है, जिससे फसलों को नुकसान पहुंचने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.
मौसम विभाग ने बताया कि एक नया बैक-टू-बैक पश्चिमी विक्षोभ 2 फरवरी को सक्रिय होने की प्रबल संभावना है. इसके प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के कोटा, जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में 3 और 4 फरवरी को भी बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं. इस दौरान मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है और ठंड का असर फिर बढ़ सकता है.
हालांकि राहत की बात यह है कि(Rajasthan Weather) पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है. इन क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों तक किसी बड़े मौसमीय बदलाव के संकेत नहीं हैं.
मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर ने नागरिकों से अपील की है कि आकाशीय बिजली और ओलावृष्टि की आशंका को देखते हुए सावधानी बरतें तथा मौसम से जुड़े ताज़ा अपडेट पर नजर बनाए रखें.