Assi Film Press Meet Jaipur: जयपुर में कल तापसी पन्नू का इंटरएक्टिव प्रेस मीट. ‘अस्सी’ के मोशन पोस्टर ने बढ़ाया उत्साह. 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज

Assi Film Press Meet Jaipur: जयपुर में कल तापसी पन्नू का इंटरएक्टिव प्रेस मीट. ‘अस्सी’ के मोशन पोस्टर ने बढ़ाया उत्साह. 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज

Ananya soch: Assi Film Press Meet Jaipur

अनन्य सोच। Upcoming Hindi Movies 2026:  सामाजिक मुद्दों पर आधारित सशक्त सिनेमा (Bollywood Social Issue Film) के लिए पहचानी जाने वाली (Taapsee Pannu Assi Movie) अभिनेत्री तापसी पन्नू अपनी आगामी फिल्म ‘अस्सी’ (Assi) के प्रमोशन के सिलसिले में कल जयपुर पहुंच रही हैं. मंगलवार 3 फरवरी 2026 को दोपहर 1.40 बजे  शहर के एक सिनेमा हॉल में फिल्म को लेकर एक इंटरएक्टिव प्रेस मीट आयोजित की जाएगी. इस कार्यक्रम में तापसी पन्नू मीडिया से सीधे संवाद करेंगी और फिल्म से जुड़े अहम पहलुओं पर अपनी बात रखेंगी.

इसी बीच फिल्म ‘अस्सी’ का मोशन पोस्टर (Assi Motion Poster Launch) जारी किया गया है, जिसने सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा बटोरी है. पोस्टर में तापसी पन्नू का बेहद इंटेंस और झकझोर देने वाला लुक सामने आया है. खून से सना चेहरा और गंभीर भाव फिल्म की संवेदनशीलता और गहराई को दर्शाता है. पोस्टर की टैगलाइन “अस्सी. उस रात वो घर नहीं पहुंची” कहानी की पीड़ा और सच्चाई की ओर इशारा करती है.

(Courtroom Drama Hindi Film) ‘अस्सी’ एक जांचपरक थ्रिलर और कोर्टरूम ड्रामा है, जो समाज की कड़वी सच्चाइयों और न्याय व्यवस्था पर तीखे सवाल उठाती है. फिल्म की कहानी एक महिला के साथ हुई दर्दनाक घटना के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें तापसी पन्नू एक वकील की भूमिका निभा रही हैं और न्याय की लड़ाई लड़ती नजर आएंगी. ट्रेलर में गैंगरेप जैसे गंभीर और संवेदनशील मुद्दे का संकेत मिलता है, जो दर्शकों को असहज करने के साथ सोचने पर मजबूर करता है.

(Anubhav Sinha New Film) फिल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है, जो इससे पहले ‘मुल्क’, ‘आर्टिकल 15’ और ‘थप्पड़’ जैसी सामाजिक रूप से प्रभावशाली फिल्में दे चुके हैं. ‘अस्सी’ तापसी पन्नू और अनुभव सिन्हा की तीसरी सहयोगी फिल्म है, जिससे दर्शकों की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं.

फिल्म में तापसी पन्नू के साथ कानी कुसरुति, रेवती, मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा और मोहम्मद जीशान अय्यूब जैसे सशक्त कलाकार नजर आएंगे. वहीं नसीरुद्दीन शाह, सुप्रिया पाठक और सीमा पाहवा स्पेशल अपीयरेंस में दिखाई देंगे. फिल्म के लेखक गौरव सोलंकी हैं, जिनकी दमदार स्क्रिप्ट को इसकी सबसे बड़ी ताकत माना जा रहा है.

‘अस्सी’ को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और अनुभव सिन्हा ने प्रोड्यूस किया है. (T Series New Movie) यह गुलशन कुमार और टी-सीरीज प्रस्तुत, बेनारस मीडिया वर्क्स प्रोडक्शन (Banaras Media Works Production) के बैनर तले बनी है. फिल्म 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसे 2026 की सबसे जरूरी और चर्चित फिल्मों में गिना जा रहा है.