International Dance Day: विश्व नृत्य दिवस पर सजेगी नृत्यों की महफिल

International Dance Day:

Apr 20, 2024 - 10:39
Apr 22, 2024 - 21:48
 0
International Dance Day: विश्व नृत्य दिवस पर सजेगी नृत्यों की महफिल

Ananya soch: International Dance Day
अनन्य सोच, जयपुर। International Dance Day: International Dance Day पूरी दुनियाभर में 29 अप्रेल को मनाया जाएगा. इस मौके पर 28 अप्रेल को आरआईसी के मिनि ऑडिटोरियम-प्रथम में नृत्यों का खास कार्यक्रम ‘नृत्यति’ आयोजित किया जाएगा.

शाम 4 से 9 बजे तक आयोजित इस समारोह की  खासियत ये है कि इसमें कथक के जयपुर घराने के पर्याय कहे जाने वाले गुरू पं. गिरधारी महाराज द्वारा स्थापित लक्ष्मी नारायण नृत्य आश्रम में महाराज द्वारा प्रशिक्षित डॉ. श्वेता गर्ग द्वारा स्थापित इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कथक डांस एंड म्यूज़िक में श्वेता द्वारा प्रशिक्षित छात्राएं अपने नृत्य कौशल का प्रदर्शन करेंगी.

दिल्ली के धीरेन्द्र तिवारी इस मौके पर विशिष्ट अतिथि कलाकार के रूप में कथक नृत्य की एकल प्रस्तुति भी देंगे. साथ ही डॉ. श्वेता गर्ग भी अपनी शिष्य मंडली के साथ कथक की विशेष प्रस्तुति देंगी.