AITIGA Joint Committee की 15वीं बैठक जकार्ता में संपन्न, India-ASEAN Trade Agreement के Modernisation पर जोर
जकार्ता में AITIGA की 15वीं Joint Committee बैठक हुई। भारत-ASEAN ने लंबित अध्यायों को जल्द पूरा करने पर जोर दिया। अगली बैठक जनवरी 2027 में भारत में।
जकार्ता में 15वीं AITIGA Joint Committee बैठक
अनन्य सोच । ASEAN ने 6 से 9 अक्टूबर 2026 तक इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता स्थित ASEAN Secretariat में ASEAN-India Trade in Goods Agreement (AITIGA) की 15वीं Joint Committee और संबंधित बैठकों की मेजबानी की। PIB के अनुसार, यह आयोजन Hybrid Format में हुआ, जिसमें समझौते की प्रगति और वार्ता की समीक्षा की गई।
सह-अध्यक्षता और भागीदारी
बैठक की सह-अध्यक्षता भारत के वाणिज्य विभाग के अपर सचिव नितिन कुमार यादव और मलेशिया के निवेश, व्यापार एवं उद्योग मंत्रालय की उप महासचिव (व्यापार) मस्तुरा अहमद मुस्तफा ने की। इसमें ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओ पीडीआर, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम के प्रतिनिधि शामिल हुए।
Sub-Committees की बैठकें
AITIGA Joint Committee के तहत आठ उप-समितियां हैं, जिनमें से तीन ने इस दौरान Hybrid बैठकें कीं। ये हैं: Legal and Institutional Issues (SC-LII), National Treatment and Market Access (SC-NTMA) और Rules of Origin (SC-ROO)। इन बैठकों को दोनों पक्षों के बीच सहयोग गहरा करने और रचनात्मक संवाद बनाए रखने का अहम मंच बताया गया।
Modernisation पर साझा प्रतिबद्धता और आगे की राह
Joint Committee ने सभी उप-समितियों को AITIGA Review के तहत लंबित अध्यायों को जल्द पूरा करने, समयबद्ध लक्ष्य तय करने और मापने योग्य प्रगति सुनिश्चित करने के लिए आपसी समन्वय के निर्देश दिए। भारत और ASEAN ने लंबित नीतिगत मुद्दे सुलझाने, Economic Integration बढ़ाने और द्विपक्षीय व्यापार को मजबूत करने वाले ढांचे में समझौते का आधुनिकीकरण करने की प्रतिबद्धता दोहराई। अगली बैठक जनवरी 2027 में भारत में Hybrid Mode में होगी।