अजय देवगन ने अपने इंस्टा पेज पर भोला मूवी का नया पोस्टर किया रिलीज

भोला का नया पोस्टर आया सामने

Mar 16, 2023 - 11:37
Mar 18, 2023 - 10:37
 0
अजय देवगन ने अपने इंस्टा पेज पर भोला मूवी का नया पोस्टर किया रिलीज

Avinash 

अनन्य सोच। अजय देवगन की नई फिल्म भोला की रिलीज को अब 14 दिन बाकी हैं। ऐसे में अजय देवगन ने अपने फैंस को सरप्राइज करते हुए अपने इंस्टाग्राम पेज पर फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया है। हाल ही में देवगन की 'दृश्यम' 2 फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। फिल्म 'भोला' 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। देवगन ने भोला का एक नया पोस्टर अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस एनिमेटेड पोस्टर में देवगन का आधा चेहरा ही दिख रहा है। 'भोला' के इस पोस्टर में एक हथकड़ी है, जिसमें से उनकी एक आंख दिख रही है। पोस्टर में अजय बाइक उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। पोस्टर को शेयर करते हुए देवगन ने कैप्शन में लिखा है कि '15 दिनों में, भोला आ रहा है'। इसके अलावा फिल्म से नए गाने की एक झलक भी अजय देवगन ने शेयर की, जिसे बी प्राक ने अपनी आवाज में गाया है।