Sapna babul ka Bidaai: अंगद हसीजा ने स्टार भारत पर आज से प्रसारित होने वाले शो 'सपना बाबुल का ... बिदाई' से कुछ यादगार यादें की साझा

Sapna babul ka Bidaai: 'सपना बाबुल का ... बिदाई' सबसे लोकप्रिय टेलीविजन शो में से एक माना जाता है। इस शो की न सिर्फ कहानी ने बल्कि इसके कलाकारों ने भी अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लिया था।

Sep 8, 2022 - 09:55
Oct 27, 2023 - 10:18
 0
Sapna babul ka Bidaai: अंगद हसीजा ने स्टार भारत पर आज से प्रसारित होने वाले शो 'सपना बाबुल का ... बिदाई' से कुछ यादगार यादें की साझा

Ananya soch: Sapna babul ka Bidaai

अनन्य सोच। Sapna babul ka Bidaai: 'सपना बाबुल का ... बिदाई' (Sapna babul ka Bidaai) लोकप्रिय टेलीविजन शो में से एक माना जाता है। इस शो में मुख्य किरदार निभाने वाले अभिनेता अंगद हसीजा (Actor Angad Hasija) ने इस शो से जुड़ी कुछ पुरानी यादों को दर्शकों से  साझा किया. Actor Angad Hasija बताते हैं कि शब्दों में बयां नही कर सकता कि मैं कितना खुश हूं क्योंकि मेरा शो 'सपना बाबुल का... बिदाई' अब स्टार भारत पर प्रसारित होने जा रहा है. यह मेरा पहला शो था इसलिए मेरे दिल में इसके लिए एक बहुत ही खास जगह है. मुझे शो के अद्भुत कलाकारों और क्रू के सदस्यों के साथ काम करने का मौका मिला.पता हो कि इस शो में पारुल चौहान, सारा खान, अंगद हसीजा और किंशुक महाजन ने रागिनी, साधना, आलोक और रणवीर के रूप में अभिनय किया. यह शो एक पिता और उनकी दो बेटियों की कहानी के इर्द-गिर्द घूमता है.