Rajasthan sangeet sansthan: राजस्थान संगीत संस्थान में हुआ वार्षिकोत्सव 

Feb 16, 2024 - 09:36
Feb 17, 2024 - 22:08
 0
Rajasthan sangeet sansthan: राजस्थान संगीत संस्थान में हुआ वार्षिकोत्सव 

Ananya soch: Rajasthan sangeet sansthan

अनन्य सोच। Rajasthan sangeet sansthan: Rajasthan sangeet sansthan जयपुर में  वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन व सरस्वती वंदना से किया गया. प्राचार्य प्रोफेसर अरविंद मेंदोला ने अतिथि बीजेपी प्रवक्ता मनीष पारीक का स्वागत किया.

प्रोफेसर विजयेन्द्र गौतम ने स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया. कार्यक्रम में पी जी फाइनल गायन विद्यर्थियो ने प्रोफेसर सुनीता श्रीमाली के निर्देशन में ग्रुप फ्यूजन की शानदार प्रस्तुति दी. इसके अतिरिक्त प्रोफेसर शिवा व्यास के निर्देशन में सितार पर शुभंकर ओर ग्रुप समूह में वायलिन वाद्यवृंद की विशेष प्रस्तुति दी. तबले के विद्यार्थियों ने प्रोफेसर वसुधा सक्सेना के निर्देशन में प्रस्तुति दी.

नृत्य समूह में डॉ कविता सक्सेना के विद्यार्थियों ने तराना कि प्रस्तुति दी. बीजेपी प्रवक्तामनीष पारीक ने विद्यार्थियों को अकादमिक पुरस्कार दिए. कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर डॉ. सुनीता श्रीमाली ने किया. इस अवसर पर सभी संकाय सदस्य ओर अन्य सभी सदस्य उपस्थित रहे.