Golden Geet Aur Kuch Yaadein: कलाकारों ने जारी किया कार्यक्रम ‘सुनहरे गीत और कुछ यादें’ का पोस्टर

Golden Geet Aur Kuch Yaadein: बेला सुलाखे, मधुरा दातार और श्याम राज जीवंत करेंगे बॉलीवुड गोल्डन एरा का समय

Dec 15, 2023 - 09:41
Dec 16, 2023 - 08:22
 0
Golden Geet Aur Kuch Yaadein: कलाकारों ने जारी किया कार्यक्रम ‘सुनहरे गीत और कुछ यादें’ का पोस्टर

Ananya soch: Golden Geet Aur Kuch Yaadein

जयपुर। Golden Geet Aur Kuch Yaadein:  शहर में रविवार को आयोजित होने वाले बॉलीवुड के गीतों से सराबोर कार्यक्रम ‘सुनहरे गीत और कुछ यादें’ (Golden Geet Aur Kuch Yaadein) का शुक्रवार को पोस्टर जारी (poster launch) किया गया.

आयोजकीय संस्था संकल्प कल्चरल सोसायटी (Sankalp Cultural Society) के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक व चेयरमैन राजेश शर्मा, अध्यक्ष श्याम बजाज और क्रिएटिव डायरेक्टर जया शर्मा सहित बड़ी संख्या में मौजूद संकल्प संस्था के सदस्यों ने पोस्टर जारी किया. गुलाबी रंग को प्राथमिकता देेते हुए इस पोस्टर में कार्यक्रम के स्टार आर्टिस्ट और बॉलीवुड गोल्डन एरा के तीन मशहूर कलाकारों बेला सुलाखे, मधुरा दातार और श्याम राज के फोटो दर्शाए गए हैं. ये कार्यक्रम बिड़ला ऑडिटोरियम में रविवार 17 दिसंबर को शाम 6.15 बजे से आयोजित किया जाएगा. इसमें मुंबई के इन कलाकारों के अलावा जयपुर के राजेश शर्मा,जया शर्मा, राजश्री सेमंत, जय शर्मा,अनिल शर्मा, किशोर सरावगी, सतीश जैन, डॉ. साकेत माथुर,सरिता काला और हेमंत सोंखिया भी कई सुपर हिट गीत पेश करेंगे.