Case of calling Rahul as Ravana: राहुल मामला- परिवादी पेश होकर दर्ज कराए बयान

Oct 10, 2023 - 10:43
Oct 11, 2023 - 08:23
 0
Ananya soch: Case of calling Rahul as Ravana
अनन्य सोच, जयपुर। Case of calling Rahul as Ravana: महानगर मजिस्ट्रेट क्रम-11 महानगर प्रथम ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को भाजपा सोशल मीडिया पर रावण की संज्ञा देने के मामले में परिवादी को 12 अक्टूबर को पेश होने को कहा है. अदालत ने परिवादी को कहा है कि वह अदालत में पेश होकर परिवाद के समर्थन में अपनी साक्ष्य पेश करे. अदालत ने यह आदेश जसवंत गुर्जर की ओर से पेश परिवाद पर सुनवाई करते हुए दिए. परिवाद में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और आईटी सेल ने नेशनल हैड अमित मालवीय को आरोपी बनाया गया है. परिवाद में अधिवक्ता विपुल शर्मा ने कहा कि सनातन धर्म का अपमान करते हुए भाजपा के ट्विटर हैंडल पर पोस्ट की गई है, जिसमें राहुल गांधी की सात सिर वाली फोटो के साथ ही नए युग का रावण बताया गया है. इससे कांग्रेस पार्टी का भी अपमान हुआ है.