मुख्यमंत्री निवास पर जनसुनवाई: “अंतिम पंक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ”, त्वरित समाधान के निर्देश
जनसुनवाई में मौके पर निस्तारण, महिलाओं-बुजुर्गों सहित आमजन को मिली राहत; अधिकारियों को सख्त मॉनिटरिंग के निर्देश
Ananya soch: Jan Sunwai Jaipur
अनन्य सोच। मुख्यमंत्री Bhajanlal Sharma के नेतृत्व में राज्य सरकार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और पारदर्शी प्रशासन के लिए प्रतिबद्ध नजर आ रही है। इसी कड़ी में सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों की परिवेदनाओं को सुनकर मौके पर ही समाधान किया गया।
जनसुनवाई बना भरोसे का मंच
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। जनसुनवाई इसी दिशा में एक प्रभावी पहल है, जहां आमजन अपनी समस्याएं सीधे सरकार तक पहुंचा पा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें।
महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगों को मिली राहत
जनसुनवाई में महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगों और युवाओं की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए तत्काल समाधान किया गया। मौके पर ही कई मामलों के निस्तारण से परिवादी संतुष्ट नजर आए, जिससे प्रशासन पर भरोसा और मजबूत हुआ।
अधिकारियों को सख्त निर्देश
(Rajasthan News) मुख्यमंत्री ने कहा कि (Public Issues) जनसुनवाई में आने वाला हर व्यक्ति उम्मीद लेकर आता है, इसलिए अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे संवेदनशीलता के साथ समस्याओं का समाधान करें। साथ ही लंबित मामलों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए जल्द निपटान के निर्देश दिए गए।
विभिन्न विभागों की समस्याओं पर हुई सुनवाई
(Government Schemes) इस दौरान ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, कृषि, श्रम, गृह, राजस्व, शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल, नगर निगम और जयपुर विकास प्राधिकरण सहित कई विभागों से जुड़ी समस्याओं पर सुनवाई कर समाधान के निर्देश दिए गए।
संत-महात्माओं से आशीर्वाद, खिलाड़ियों से संवाद
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जोधपुर के प्रेम हरि प्राणी मात्र सेवा संस्थान से आए संत-महात्माओं का सम्मान कर आशीर्वाद लिया। साथ ही ‘मुएथई’ खेल में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया।