“आसमान में ब्रेक, जमीन पर सफर: ड्यूटी टाइम पूरा होते ही पायलटों ने रोका उड़ान, यात्रियों को बसों से भेजा दिल्ली”

अविनाश। खराब मौसम से दिल्ली एयर ट्रैफिक प्रभावित, 21 फ्लाइट्स जयपुर डायवर्ट; एयर इंडिया एक्सप्रेस, अमेरिकन एयरलाइंस, स्पाइसजेट, इंडिगो की उड़ानें भी शामिल

“आसमान में ब्रेक, जमीन पर सफर: ड्यूटी टाइम पूरा होते ही पायलटों ने रोका उड़ान, यात्रियों को बसों से भेजा दिल्ली”

अनन्य सोच। खराब मौसम के चलते दिल्ली का आसमान शुक्रवार देर रात पूरी तरह अस्त-व्यस्त नजर आया, जिसका असर अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानों पर साफ दिखाई दिया। हालात ऐसे बने कि कुल 21 फ्लाइट्स को दिल्ली से डायवर्ट कर जयपुर लाया गया। लेकिन सबसे चौंकाने वाली स्थिति तब बनी, जब कई विमानों के पायलटों का ड्यूटी टाइम समाप्त हो गया और उन्हें नियमों के तहत उड़ान आगे जारी रखने की अनुमति नहीं मिली।

इस कारण यात्रियों को विमान से उतारकर सड़क मार्ग से दिल्ली भेजने का फैसला लिया गया। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, सुरक्षा मानकों के तहत पायलटों के ड्यूटी घंटे पूरे होने के बाद उड़ान संचालित करना संभव नहीं था, इसलिए यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया।

 इन एयरलाइंस की उड़ानें हुईं प्रभावित
डायवर्ट की गई उड़ानों में Air India Express और American Airlines की फ्लाइट्स प्रमुख रहीं, जिनके यात्रियों को रात में ही बसों के जरिए दिल्ली रवाना किया गया। वहीं, American Airlines की न्यूयॉर्क से दिल्ली आने वाली फ्लाइट अभी भी जयपुर एयरपोर्ट पर खड़ी है।

इसके अलावा SpiceJet की फुजेरा से दिल्ली आने वाली फ्लाइट, Air India की मुंबई-Delhi उड़ान और IndiGo की सिंगापुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट के यात्रियों को भी विमान से उतारकर सड़क मार्ग से भेजा गया।

 यात्रियों को बसों से भेजा गया दिल्ली
रात के समय अचानक हुए इस बदलाव से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा, लेकिन एयरपोर्ट प्रशासन ने तुरंत बसों की व्यवस्था कर यात्रियों को सुरक्षित दिल्ली पहुंचाने का इंतजाम किया।

 सुरक्षा सर्वोपरि: नियमों से समझौता नहीं
एयरपोर्ट अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पायलटों के ड्यूटी टाइम से जुड़े नियमों का पालन करना अनिवार्य है और किसी भी स्थिति में सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता।