Jhalana Leopard Reserve में Flora के शावक का पहला Hunt! Rabbit का पीछा कर सीखा जंगल में जीने का सबसे बड़ा सबक
Jaipur के Jhalana Leopard Reserve से Wildlife Lovers के लिए रोमांच से भरी तस्वीर सामने आई है। मादा Leopard Flora की निगरानी में उसका शावक अब जंगल में अपने पहले Hunt की ट्रेनिंग ले रहा है। हाल ही में वायरल हुए Video में शावक एक जंगली Rabbit का पीछा करता दिखाई देता है। यह दृश्य सिर्फ रोमांचक नहीं, बल्कि जंगल के उस अहम पड़ाव की कहानी भी है, जहां एक शावक अपनी मां से आत्मनिर्भर बनने की पहली सीख लेता है।
अनन्य सोच। Jaipur के Jhalana Leopard Reserve में इन दिनों एक नन्हे Leopard Cub की गतिविधियां Wildlife Enthusiasts के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। मादा Leopard Flora की देखरेख में पल रहा यह शावक अब शिकार के गुर सीखने लगा है। हाल ही में पर्यटकों द्वारा रिकॉर्ड किए गए एक Video ने सोशल Media पर तेजी से जगह बना ली है। Video में शावक एक जंगली Rabbit का तेजी से पीछा करता नजर आता है और कुछ ही पल बाद उसे शिकार बनाकर झाड़ियों की ओर ओझल हो जाता है।
यह दृश्य सिर्फ एक शिकार का नहीं, बल्कि जंगल में जीवन की सबसे महत्वपूर्ण सीख का प्रतीक माना जा रहा है। Wildlife Experts के अनुसार Leopard के शावकों के लिए शुरुआती महीनों में मां की निगरानी में शिकार करना सीखना बेहद जरूरी होता है। इसी प्रक्रिया से उनमें धैर्य, फुर्ती, सही समय पर हमला करने की क्षमता और आत्मनिर्भरता विकसित होती है।
नेचर गाइड सीपी सैनी ने बताया कि Flora का शावक अब तेजी से बड़ा हो रहा है और उसका यह व्यवहार संकेत देता है कि वह स्वतंत्र जीवन की ओर पहला मजबूत कदम बढ़ा चुका है। शुरुआती दौर में मादा Leopard अपने शावकों को छोटे जीवों का पीछा करना सिखाती है, ताकि वे भविष्य में बड़े शिकार करने के लिए तैयार हो सकें।
Jhalana Leopard Reserve पहले भी Leopard Sighting के लिए देशभर में प्रसिद्ध रहा है, लेकिन इस तरह शावक के पहले Hunt का दृश्य बेहद दुर्लभ माना जाता है। यही कारण है कि Video Wildlife Lovers और Photographers के बीच तेजी से वायरल हो रहा है।
वन्यजीव विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे दृश्य केवल रोमांच नहीं पैदा करते, बल्कि लोगों में Wildlife Conservation के प्रति जागरूकता भी बढ़ाते हैं। Flora और उसके शावक की यह कहानी एक बार फिर साबित करती है कि Jhalana Leopard Reserve केवल पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि प्रकृति की जीवंत पाठशाला है, जहां हर दिन जंगल की नई कहानी जन्म लेती है।