Natural Farming पर बड़ा संदेश: Agriculture Leadership Award में UP-Gujarat का जलवा, Rajnath Singh ने किया सम्मानित
17th Agriculture Leadership Award समारोह में Uttar Pradesh और Gujarat को देश के सर्वश्रेष्ठ कृषि प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान राज्यपाल Haribhau Bagde ने किसानों से Natural Farming अपनाने की अपील करते हुए कहा कि अब समय केवल अधिक उत्पादन का नहीं, बल्कि धरती की उर्वरा शक्ति बचाने का भी है।
अनन्य सोच। राजधानी Delhi में आयोजित 17th Agriculture Leadership Award समारोह में कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए Uttar Pradesh और Gujarat को प्रतिष्ठित Agriculture Leadership Award से सम्मानित किया गया। राज्यपाल Haribhau Bagde और रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने संयुक्त रूप से दोनों राज्यों के कृषि मंत्रियों को यह सम्मान प्रदान किया।
Natural Farming को बताया भविष्य की जरूरत
समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि कृषि केवल देश की खाद्य सुरक्षा का आधार नहीं, बल्कि अर्थव्यवस्था और रोजगार की सबसे मजबूत कड़ी भी है। उन्होंने किसानों से Natural Farming अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि रासायनिक खेती से आगे बढ़कर अब मिट्टी की उर्वरा शक्ति और लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि आज भी देश की लगभग आधी आबादी की आजीविका कृषि पर निर्भर है और Agriculture Sector का सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में 18 प्रतिशत से अधिक योगदान है। इसलिए कृषि को आधुनिक तकनीक के साथ टिकाऊ बनाना बेहद जरूरी है।
Swaminathan का किया उल्लेख, Water Conservation पर दिया जोर
राज्यपाल ने कृषि वैज्ञानिक M. Swaminathan के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने देश को खाद्यान्न संकट से निकालकर आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अब अगला लक्ष्य पोषक फसलों का उत्पादन बढ़ाने और किसानों को Natural Farming की ओर प्रेरित करना होना चाहिए। उन्होंने Water Conservation को भी कृषि का सबसे बड़ा आधार बताते हुए कहा, "पानी की बचत ही पानी का उत्पादन है।" उन्होंने कम पानी में अधिक उत्पादन देने वाली फसलों और आधुनिक तकनीक अपनाकर कृषि को अधिक समृद्ध बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर कृषि क्षेत्र में नवाचार, टिकाऊ खेती और किसानों की आय बढ़ाने के प्रयासों पर भी चर्चा हुई। समारोह ने यह संदेश दिया कि आने वाले वर्षों में Natural Farming, Sustainable Agriculture और Smart Farming ही भारतीय कृषि के विकास की नई दिशा तय करेंगे।