RSS @100 Book Launch: उपराष्ट्रपति का बड़ा बयान— 'Ganga' की तरह समाज को जोड़ता है RSS, PM Modi ने 'Nation First' को बनाया Governance का आधार
RSS की 100 साल की यात्रा पर प्रकाशित पुस्तक "RSS @100: A Century of Service, Unity and Sacrifice" के विमोचन के दौरान उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने संघ की भूमिका, PM Narendra Modi के नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण में Service, Unity व Nation First की भावना पर कई महत्वपूर्ण बातें कहीं। उनके संबोधन में ऐसे कई संदेश रहे, जो आने वाले समय की राष्ट्रीय सोच और सामाजिक दृष्टि को भी संकेत देते हैं।
अनन्य सोच। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में "RSS @100: A Century of Service, Unity and Sacrifice" पुस्तक का विमोचन किया। Shyam Jaju और Anupam Trivedi द्वारा लिखित यह पुस्तक RSS की 100 वर्षों की यात्रा, उसके सामाजिक योगदान और Nation Building में निभाई गई भूमिका को सामने लाती है।
अपने संबोधन में उपराष्ट्रपति ने कहा कि पिछले एक शताब्दी में RSS ने Service, Unity और National Consciousness के मूल्यों को मजबूत किया है। उन्होंने संघ की तुलना पवित्र Ganga से करते हुए कहा कि जैसे गंगा बिना किसी भेदभाव के सबके कल्याण के लिए बहती है, वैसे ही RSS भी निस्वार्थ सेवा की भावना के साथ समाज और राष्ट्र के लिए कार्य करता है।
उन्होंने कहा कि पुस्तक का शीर्षक ही संघ की विचारधारा को स्पष्ट करता है। Service समाज के प्रति समर्पण का प्रतीक है, Unity भारत की विविधताओं को जोड़ने की शक्ति है और Sacrifice किसी भी मजबूत संस्था की सबसे बड़ी पहचान है। उन्होंने शाखाओं को Character Building और Leadership Development का केंद्र बताते हुए कहा कि यहीं युवाओं में अनुशासन, जिम्मेदारी और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना विकसित होती है।
उपराष्ट्रपति ने पुस्तक के "Ek Swayamsevak Pradhan Sevak: Modi Yug" अध्याय का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि PM Narendra Modi ने स्वयंसेवक से देश के प्रधानमंत्री तक की यात्रा में Nation First और Service को शासन की प्राथमिकता बनाया है। उनके अनुसार यही सोच Good Governance की मजबूत नींव बनी है।
उन्होंने यह भी कहा कि RSS ने भारत की सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और राष्ट्रीय चेतना को नई ऊर्जा दी है। शताब्दी वर्ष केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि लाखों स्वयंसेवकों के समर्पण, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का सम्मान है।
कार्यक्रम में Defence Minister Rajnath Singh, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष Vijender Gupta, IGNCA के अध्यक्ष Ram Bahadur Rai, RSS के वरिष्ठ पदाधिकारी, पुस्तक के लेखक तथा Prabhat Prakashan के प्रतिनिधि सहित अनेक गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।