जयपुर में सजेगा प्रतिभाओं का ‘रॉयल मंच’: 31 आइकॉनिक हस्तियां होंगी सम्मानित, संस्कृति की भी दिखेगी झलक

होटल रामादा में होगा भव्य आयोजन, आर्किटेक्ट तुषार सोगानी मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे शिरकत

May 29, 2026 - 22:01
 0
जयपुर में सजेगा प्रतिभाओं का ‘रॉयल मंच’: 31 आइकॉनिक हस्तियां होंगी सम्मानित, संस्कृति की भी दिखेगी झलक

अनन्य सोच। राजधानी जयपुर एक बार फिर प्रतिभाओं और सम्मान के भव्य संगम का गवाह बनने जा रहा है। जीवन जागृति फाउंडेशन की ओर से 30 मई 2026 को होटल रामादा, राजा पार्क में “रॉयल राजस्थान आइकॉनिक्स अवार्ड” का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस समारोह को लेकर शहर के सामाजिक, सांस्कृतिक और प्रोफेशनल जगत में खास उत्साह देखा जा रहा है।

फाउंडेशन के अध्यक्ष शंकर सैनी ने बताया कि कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 31 प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। शिक्षा, कला, समाज सेवा, व्यवसाय और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को मंच पर विशेष पहचान दी जाएगी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध आर्किटेक्ट तुषार सोगानी होंगे। उनके साथ कई गणमान्य अतिथि और सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी हस्तियां भी समारोह में मौजूद रहेंगी। आयोजकों के अनुसार यह आयोजन केवल सम्मान समारोह नहीं, बल्कि राजस्थान की प्रतिभाओं और संस्कृति को एक मंच पर लाने का प्रयास है।

समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। राजस्थानी संस्कृति की झलक दिखाने वाले विशेष कार्यक्रमों की तैयारी की गई है, जिससे माहौल और अधिक भव्य बनेगा।

आयोजकों का कहना है कि “रॉयल राजस्थान आइकॉनिक्स अवार्ड” का उद्देश्य उन लोगों को सामने लाना है, जो अपने कार्यों से समाज में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं। अब सभी की नजरें इस खास आयोजन पर टिकी हैं, जहां सम्मान, संस्कृति और प्रेरणा का अनोखा संगम देखने को मिलेगा।