RPSC केमिस्ट्री इंटरव्यू लिस्ट जारी: 180 कैंडिडेट्स सेलेक्ट, 8 हुए बाहर — जानें पूरी डिटेल
अनन्य सोच। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा-2025 में केमिस्ट्री विषय के इंटरव्यू के लिए योग्य अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है। अगर आपने भी यह एग्जाम दिया था, तो जल्द चेक करें अपना नाम — क्योंकि डॉक्यूमेंट सबमिट करने की डेडलाइन भी बेहद नजदीक है।
RPSC के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता के अनुसार, असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉलेज एजुकेशन डिपार्टमेंट) भर्ती परीक्षा के तहत पेपर-1 और पेपर-2 की परीक्षा 12 दिसंबर 2025 को, जबकि पेपर-3 की परीक्षा 7 दिसंबर 2025 को आयोजित हुई थी। तीनों पेपर्स में शामिल हुए और सर्विस रूल्स के अनुसार न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स हासिल करने वाले कुल 180 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए अस्थायी रूप से सेलेक्ट किया गया है। इंटरव्यू की डेट को लेकर उम्मीदवारों को अलग से सूचना दी जाएगी।
8 कैंडिडेट्स की उम्मीदवारी रद्द
आयोग ने साफ किया है कि OMR आंसर शीट में 10 प्रतिशत से ज्यादा सवालों में पांचों विकल्पों में से एक भी विकल्प न भरने की वजह से 8 अभ्यर्थियों को अयोग्य करार दिया गया है। इन उम्मीदवारों के रोल नंबर अलग से आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड किए गए हैं।
27 जुलाई तक भेजना होगा फॉर्म, वरना छूट जाएगा मौका
सेलेक्ट हुए सभी अभ्यर्थियों के लिए एक जरूरी शर्त भी है। उन्हें डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर, दो प्रतियों में पूरी तरह भरकर, सभी एजुकेशनल, प्रोफेशनल, जाति व अन्य जरूरी सर्टिफिकेट्स की फोटोकॉपी के साथ 27 जुलाई 2026 तक आयोग कार्यालय भेजना अनिवार्य है। पात्रता जांच के बाद योग्य पाए गए उम्मीदवारों को ही इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। समय पर फॉर्म न भेजने वालों का चयन रद्द हो सकता है, इसलिए उम्मीदवार बिना देरी किए यह प्रक्रिया पूरी करें।