सिर्फ एक पैक में 15 OTT, 1000+ लाइव टीवी चैनल और 30GB डेटा; यूजर्स बोले—अब अलग-अलग सब्सक्रिप्शन का झंझट खत्म सबकुछ एक ही रिचार्ज में

₹200 में मनोरंजन का महाधमाका! जियो लाया ऐसा OTT पास, जिसमें YouTube Premium से Prime Video तक

May 27, 2026 - 22:27
 0
सिर्फ एक पैक में 15 OTT, 1000+ लाइव टीवी चैनल और 30GB डेटा; यूजर्स बोले—अब अलग-अलग सब्सक्रिप्शन का झंझट खत्म सबकुछ एक ही रिचार्ज में

अनन्य सोच। लगातार बढ़ते OTT सब्सक्रिप्शन खर्च के बीच जियो ने अपने ग्राहकों के लिए ऐसा धमाकेदार ऑफर पेश किया है, जिसने एंटरटेनमेंट मार्केट में हलचल मचा दी है। कंपनी ने नया ₹200 वाला Jio OTT Pass लॉन्च किया है, जिसमें यूजर्स को एक साथ 15 प्रीमियम OTT प्लेटफॉर्म, 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल और 30GB हाई-स्पीड डेटा मिलेगा। खास बात यह है कि पैक के साथ अनलिमिटेड 5G एक्सेस भी दिया जाएगा।

जियो का यह नया पास उन यूजर्स को बड़ा फायदा देगा, जो अलग-अलग OTT ऐप्स के लिए हर महीने कई रिचार्ज कराने से परेशान रहते हैं। अब सिर्फ एक रिचार्ज में मनोरंजन, स्पोर्ट्स, फिल्में, वेब सीरीज और लाइव टीवी का पूरा पैकेज मिलेगा।

YouTube Premium से Prime Video तक सब एक ही प्लान में

इस OTT पास में YouTube Premium, Prime Video Mobile Edition और JioHotstar Mobile + Hollywood जैसे बड़े प्लेटफॉर्म शामिल किए गए हैं। इसके अलावा SonyLiv, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+, Sun NXT, FanCode, Hoichoi, Chaupal और TimesPlay समेत कई लोकप्रिय OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस भी मिलेगा।

जियो टीवी के जरिए ग्राहक Star, Sony, Sun TV और Discovery नेटवर्क के 1000 से ज्यादा लाइव चैनल भी देख सकेंगे। यानी क्रिकेट मैच से लेकर फिल्मों और क्षेत्रीय कंटेंट तक सबकुछ एक ही पैक में उपलब्ध होगा।

ऐसे तुरंत एक्टिव होगा नया OTT पास

कंपनी के अनुसार यह पैक 28 दिनों की वैधता के साथ आएगा। हालांकि इसका फायदा उठाने के लिए यूजर्स के पास पहले से एक्टिव जियो बेस प्लान होना जरूरी है। ग्राहक MyJio ऐप, Jio.com, रिटेल स्टोर या अन्य रिचार्ज प्लेटफॉर्म्स के जरिए इसे तुरंत एक्टिव कर सकते हैं।

जियो का दावा है कि यह ऑफर खास तौर पर उन ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है, जो कम कीमत में ज्यादा मनोरंजन चाहते हैं। माना जा रहा है कि यह नया OTT पास आने वाले दिनों में डिजिटल एंटरटेनमेंट मार्केट की प्रतिस्पर्धा को और तेज कर सकता है।