मेडिटेशन एक्सपर्ट निर्मला सेवानी बोलीं— “मन शांत होगा तो हर डिप्रेशन से बाहर निकल पाएंगे”
तनाव से आत्मविश्वास तक: मिसेज राजस्थान-2026 फाइनलिस्ट्स ने सीखा मेडिटेशन का मंत्र
अनन्य सोच। राजस्थान के ब्यूटी पेजेंट मिसेज राजस्थान-2026 के फिनाले वीक में प्रतिभागियों के लिए विशेष मेडिटेशन एवं इनर ब्यूटी सेशन आयोजित किया गया। फ्यूजन ग्रुप और ग्रैंड सफारी के सहयोग से आयोजित पेजेंट के 9वें संस्करण के तहत गुर्जर की थड़ी स्थित होटल ग्रैंड सफारी में मंत्रज्ञ एवं मेडिटेशन एक्सपर्ट निर्मला सेवानी ने महिलाओं को मानसिक शांति, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का महत्व समझाया।
सेशन की शुरुआत इंट्रोडक्शन एक्टिविटी से हुई, जहां प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए। इसके बाद निर्मला सेवानी ने बताया कि प्रतियोगिता और जिंदगी की भागदौड़ में तनाव और एंग्जाइटी सामान्य बात है, लेकिन नियमित मेडिटेशन और पॉजिटिव सोच से इसे आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि “डिप्रेशन कुछ नहीं है, यदि व्यक्ति अपने मन को शांत रखना सीख जाए तो हर मुश्किल से बाहर निकल सकता है।”
ग्रूमिंग के साथ इनर ब्यूटी पर भी फोकस
आयोजक निमिषा मिश्रा ने बताया कि फिनाले वीक के दौरान प्रतिभागियों के लिए रोजाना अलग-अलग ग्रूमिंग ट्रेनिंग सेशन आयोजित किए जा रहे हैं। खिताब की दौड़ में महिलाएं मानसिक रूप से काफी दबाव महसूस करती हैं, इसलिए मिसेज राजस्थान ऑर्गेनाइजेशन हर साल महिलाओं के स्ट्रेस लेवल को कम करने और उनकी आंतरिक खूबसूरती को निखारने के लिए “इनर ब्यूटी” वर्कशॉप का आयोजन करता है।
24 मई को होगा ग्रैंड फिनाले
गौरतलब है कि मिसेज राजस्थान-2026 का ग्रैंड फिनाले 24 मई को हेवा हेवन रिसोर्ट में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान जयपुर की प्रसिद्ध डिजाइनर दिवा ड्रेसेज की मोनिका अडवानी अपना रॉयल कलेक्शन शोकेस करेंगी। वहीं “शेड्स” की जस्सी छाबड़ा कॉकटेल लुक मेकअप थीम प्रस्तुत करेंगी, जो फिनाले की ग्लैमरस शाम को और खास बनाएगी।