Arya Pratinidhi Sabha Rajasthan:आर्य प्रतिनिधि सभा राजस्थान की नई कार्यकारणी गठित

Aug 26, 2023 - 22:10
Aug 27, 2023 - 08:09
 0
Arya Pratinidhi Sabha Rajasthan:आर्य प्रतिनिधि सभा राजस्थान की नई कार्यकारणी गठित

Ananya soch: Arya Pratinidhi Sabha Rajasthan

अनन्य सोच, जयपुर। Arya Pratinidhi Sabha Rajasthan: प्रदेश की आर्यसमाजों की संस्था आर्य प्रतिनिधि सभा राजस्थान (Arya Pratinidhi Sabha Rajasthan) की आमसभा की बैठक शनिवार को आर्य प्रतिनिधि सभा कार्यालय भवन राजापार्क में मुख्य निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र सोनी के पर्यवेक्षण में हुई.

पूर्व उप रजिस्ट्रार उच्च न्यायालय जोधपुर एवं निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र सोनी ने बताया कि किशनलाल गहलोत को प्रधान, जीव वर्धन शास्त्री को मंत्री, जयसिंह गहलोत को कोषाध्यक्ष, डॉ. मोक्षराज को पुस्तकालयाध्यक्ष चुना गया है. सर्वसम्मति से चुने गए इन पदाधिकारियों के साथ कार्यकारिणी का भी सर्वसम्मति से गठन किया गया. कार्यकारिणी में समस्त नए संभागों से 10 उप प्रधान चुने गए. उदयपुर से भंवरलाल आर्य, भरतपुर से मानसिंह आर्य, जोधपुर से वीरेंद्र जांगिड़, बीकानेर से रवि चड्ढा, जयपुर से शिव कुमार कौशिक, कोटा से सुमन बाला सक्सेना, अजमेर से अशोक आर्य, पाली से महेश बागड़ी, सीकर से बीरबल आर्य एवं बाँसवाड़ा से कमलेश तम्बोलिया. कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सर्वसम्मति से 15 सदस्य चुने गए, जिनमें नरदेव आर्य, अशोक कुमार शर्मा, सुखलाल आर्य, डॉ. सुधीर कुमार शर्मा, डॉ. संदीपन कुमार आर्य,  बलवंत सिंह निडर, डॉ. लाजपति शर्मा ,सतवीर सिंह, भवदेव शास्त्री, ओम्प्रकाश आर्य,  नवीन मिश्र, कानाराम आर्य, सवाई राम गोयल, गोवर्धन सिंह चौधरी, शशांक छतवाल सम्मिलित है. सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को मुख्य निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र सोनी ने शपथ दिलायी.नई कार्यकारिणी के गठन से प्रांतभर में खुशी की लहर दौड़ गई.