जयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए परिणीति और राघव

एक ओर सेलेब्रिटी वेडिंग का साक्षी बन सकता है प्रदेश

May 28, 2023 - 14:27
May 31, 2023 - 07:19
 0
जयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए परिणीति और राघव

अनन्य सोच,जयपुर। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा रविवार को जयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई। इस दौरान उनके साथ आप पार्टी से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, राजस्थान लघु उद्योग निगम  के अध्यक्ष राजीव अरोड़ा भी साथ थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों ने जयपुर के एक रॉयल डेस्टिनेशन पर विजिट किया। गौरतलब है कि हाल ही में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा ने सगाई की है। सगाई के बाद से ही दोनों कपल सोशल साइट्स पर छाए हुए है और रॉयल वेडिंग डेस्टिनेशन पर फैंस अलग-2 कयास लगा रहे है। अब इन सबके बीच दोनों कपल वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए जयपुर सहित प्रदेश की अन्य रॉयल लोकेशन की तलाश कर रहे है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि प्रदेश एक बार फिर सेलेब्रिटीज वेडिंग डेस्टिनेशन का साक्षी बन सकता है। अब ये दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है।