Poster launch of Saheliyon Ri Teej program: सहेलियों री तीज कार्यक्रम का पोस्टर लॉन्च

Jul 9, 2024 - 18:49
Jul 11, 2024 - 13:48
 0
Poster launch of Saheliyon Ri Teej program: सहेलियों री तीज कार्यक्रम का पोस्टर लॉन्च

अनन्य सोच। Ananya Soch Ladies club

Ananya soch। Poster launch of Saheliyon Ri Teej program: अनन्य सोच लेडीज क्लब की ओर से 20 जुलाई को अजमेर रोड स्थित वी वन प्राइड में आयोजित सहेलियों री तीज कार्यक्रम (Poster launch of Saheliyon Ri Teej program) का पोस्टर लॉन्च मंगलवार को वर्धमान नगर स्थित वुमनिया योगा और फिटनेस सेंटर में हुआ. पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में क्लब फाउंडर अर्चना बैराठी, क्लब प्रेसिडेंट नेहा अग्रवाल, चाइल्ड एक्टर अर्विक बैराठी सहित अन्य मौजूद थे. अर्चना ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियां होगी, जिसमें रैंप वॉक, डांस, सिंगिंग, मिमिक्री सहित अन्य गतिविधियां आयोजित होंगी. इस दौरान मिसेज लहरिया क्वीन, मिसेज तीज क्वीन, बेस्ट रैंप वॉक, बेस्ट ड्रेस, फोटोजेनिक फेस जैसे टाइटल महिला प्रतिभागियों को दिए जाएंगे.