Pravasi Rajasthani Diwas 2026: 10 दिसंबर को जयपुर के JECC में होगा दूसरा संस्करण, Online Registration आज से शुरू

Pravasi Rajasthani Diwas 2026 का दूसरा संस्करण 10 दिसंबर को जयपुर के JECC, सीतापुरा में होगा। Online Registration आज से शुरू है। पर्यटन, ऊर्जा, खान और उद्योग जैसे विषयों पर सेक्टर-वार सत्र होंगे।

Oct 11, 2026 - 13:21
Oct 11, 2026 - 13:24
 0
Pravasi Rajasthani Diwas 2026: 10 दिसंबर को जयपुर के JECC में होगा दूसरा संस्करण, Online Registration आज से शुरू

अनन्य सोच । प्रवासी राजस्थानी दिवस 2026 का दूसरा संस्करण 10 दिसंबर को जयपुर के जेईसीसी, सीतापुरा में आयोजित होगा। इसमें भारत और दुनिया भर से प्रवासी राजस्थानी (NRRs), कॉरपोरेट जगत के प्रतिनिधि, उद्यमी, प्रोफेशनल्स, युवा और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल होंगे। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए Online Registration आज से शुरू हो गया है।

राज्य से जुड़ाव का मंच

प्रवासी राजस्थानी दिवस की शुरुआत राजस्थान सरकार ने राज्य और देश-विदेश में बसे प्रवासी समुदाय के बीच संबंध मजबूत करने के उद्देश्य से की थी। इसका मकसद प्रवासी राजस्थानियों को राज्य की विकास यात्रा से जुड़ने, सहयोग करने और योगदान देने का मंच देना है। पहला संस्करण 10 दिसंबर 2025 को JECC में हुआ था, जिसमें भारत और विदेशों से लगभग 5,000 प्रवासी राजस्थानियों और अन्य प्रतिनिधियों ने भाग लिया था।

Sector-wise Sessions में होगी चर्चा

2026 के संस्करण की परिकल्पना सार्थक संवाद और विचारों के आदान-प्रदान के मंच के रूप में की गई है। कार्यक्रम में पर्यटन, अर्बन डवलपमेंट, उद्योग, एनर्जी और माइन्स जैसे विषयों पर सत्र होंगे। इनमें विशेषज्ञ, उद्योग प्रतिनिधि और नीति-निर्माता उभरते अवसरों, Investment की संभावनाओं और सहयोग के नए रास्तों पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ‘प्रवासी राजस्थानी’ सत्र भी शामिल होगा। प्रवासी राजस्थानियों को सरकारी प्रतिनिधियों, निवेशकों और विशेषज्ञों से सीधे संवाद का मौका मिलेगा। नेटवर्किंग से संभावित साझेदारी के नए अवसर तलाशने को भी बढ़ावा मिलेगा।

सभी वर्गों के लिए खुला आयोजन

यह आयोजन केवल प्रवासी राजस्थानियों तक सीमित नहीं है। इसमें निवेशक, उद्यमी, पेशेवर, स्टार्टअप्स, युवा, नवाचारकर्ता और सामाजिक क्षेत्र के संगठन भी भाग ले सकते हैं।

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी राजस्थानी कार्य विभाग (डोरा) के अतिरिक्त मुख्य सचिव शिखर अग्रवाल ने कहा कि यह आयोजन राजस्थान और उसके लोगों के अटूट संबंधों की अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि दूसरे संस्करण का उद्देश्य संवाद, सहयोग और योगदान के नए अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने प्रवासी राजस्थानियों, युवा प्रोफेशनल्स, उद्यमियों और राजस्थान से जुड़ाव रखने वाले सभी लोगों को आयोजन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया।

Registration कैसे करें

इच्छुक प्रतिनिधि https://rising.rajasthan.gov.in/pravasi-divas/registration पर Online Registration कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए डोरा, राजस्थान सरकार और राजस्थान फाउंडेशन, योजना भवन से संपर्क किया जा सकता है।