Kavi Sammelan Kavyam Ki Kavya Dhara: अखिल भारतीय कवि सम्मेलन ‘काव्यम की काव्य धारा’ के पोस्टर का विमोचन

Mar 15, 2024 - 14:37
Mar 17, 2024 - 08:18
 1
Kavi Sammelan Kavyam Ki Kavya Dhara: अखिल भारतीय कवि सम्मेलन ‘काव्यम की काव्य धारा’ के पोस्टर का विमोचन

Ananya soch: Kavi Sammelan Kavyam Ki Kavya Dhara

अनन्य सोच, जयपुर। Kavi Sammelan Kavyam Ki Kavya Dhara: काव्यम संस्था द्वारा शहर में शनिवार को आयोजित किए जा रहे देश के छह नामी कवियों के सम्मेलन ‘काव्यम की काव्य धारा’ का पोस्टर जारी किया गया. काव्यम के संस्थापक और प्रणेता राजेश शर्मा के संयोजन में आयोजित पोस्टर विमोचन समारोह में बड़ी संख्या मेें काव्यम संस्था के सदस्यों ने पोस्टर जारी किया. कवि सम्मेलन का आयोजन करने वाली काव्यम संस्था शहर की ऐसी संस्था जिसके 56 सदस्य हैं और सभी सक्रिय रूप से कार्यरत हैं. राजेश शर्मा ने बताया कि यह सम्मेलन शनिवार शाम 6.00 बजे से बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा.

इस सम्मेलन में रायपुर के हास्य व्यंग्य शैली के कवि पद्मश्री सुरेन्द्र दुबे, दिल्ली के राजेश चेतन, दिल्ली के ही राजेश अग्रवाल, नवलगढ़ के हरीश हिन्दुस्तानी, भीलवाड़ा केे वीर रस के कवि योगेन्द्र शर्मा और दिल्ली की श्रंगार रस,गीत गज़ल की कवि पद्मिनी शर्मा अपनी रचनाओं से शहर के काव्य प्रेमियों को सराबोर करेंगे.