मुख्यमंत्री से भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों की मुलाकात

अनन्य सोच, जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। गहलोत ने अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना की।  प्रशिक्षण काल किसी भी अधिकारी-कर्मचारी के लिए सेवा की शुरूआत का महत्वपूर्ण अंग होता है। आप सभी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। समाज के सभी वर्गों के कल्याण की भावना से कार्य करें।