Naye Rang Naye Umang program: ‘सरगम’ ग्रुप की महिलाएं रेड थीम पर आयोजित करेंगी कार्यक्रम ‘नए रंग नई उमंग', कार्यक्रम का लोगो लॉन्च

Naye Rang Naye Umang program: जानी-मानी गायिका मुक्ता चड्ढा के निर्देशन में शहर की 20 महिलाएं देंगी एकल गीतों की प्रस्तुति 10 जनवरी को जेकेके के रंगायन ऑडिटोरियम में होगा ग्रांड शो

Naye Rang Naye Umang program: ‘सरगम’ ग्रुप की महिलाएं रेड थीम पर आयोजित करेंगी कार्यक्रम ‘नए रंग नई उमंग', कार्यक्रम का लोगो लॉन्च

Ananya soch: Naye Rang Naye Umang program

अनन्य सोच, जयपुर। Naye Rang Naye Umang program: शहर की  महिलाओं का ग्रुप ‘सरगम’ (Sargam group) की ओर से आगामी बुधवार 10 जनवरी को जवाहर कला केन्द्र में बॉलीवुड के सुपरहिट गीतों का कार्यक्रम ‘नए रंग नई उमंग’ (Naye Rang Naye Umang program) आयोजित किया जाएगा.

कार्यक्रम इस बार रेड थीम पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी महिलाएं लाल रंग के परिधान पहनकर प्रस्तुति देंगी. प्रदेश की जानी मानी गायिका मुक्ता के चड्ढा के निर्देशन में ये कार्यक्रम इस दिन शाम 6.00 बजे से आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम से पूर्व संस्था परिसर में सरगम संस्थाओं की महिलाओं ने इसका लोगो जारी किया. इस मौके पर ग्रुप की निदेशक मुक्ता चड्ढा, अनुराधा माथुर, ऊषा अग्रवाल, राजश्री सेमन्त, ममता झा, प्रिया बोथरा और संध्या असवाल मौजूद थीं. कार्यक्रम में शहर की 20 प्रतिष्ठित महिलाएं गीतों की प्रस्तुति देंगी. महिलाओं के इस समूह में डॉक्टर, लेक्चरर, बिजनेस वूमैन और कई प्रोफेशनल सिंगर्स शामिल हैं.