इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज़ एशेज़ कल से

Jun 15, 2023 - 11:02
Jun 16, 2023 - 13:21
 0

अनन्य सोच। England vs Australia, Ashes: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज़ एशेज़ 2023 की शुरुआत 16 जून से England में होगी. इस बार पांच टेस्ट मैचों की Ashes सीरीज ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए काफी अहम होगी, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया ने बीते 22 सालों से इंग्लैंड की सरज़मीं पर एशेज ट्रॉफी नहीं जीती है. कंगारू टीम ने आखिरी बार 2001 में इंग्लैंड की मेजबानी में हुई सीरीज अपने नाम 4-1 से की. इसके बाद कंगारू टीम ने सभी एशेज ट्रॉफी घरेलू सरजमीं पर ही जीती हैं. इस बार ऑस्ट्रेलिया इस 22 साल के सूखे को ज़रूर खत्म करना चाहेगी.