OSD lokesh sharma: ओएसडी लोकेश शर्मा की गिरफ्तारी पर 3 नवंबर तक रोक जारी

Oct 19, 2023 - 11:59
Oct 20, 2023 - 06:14
 0

अनन्य सोच। OSD lokesh sharma: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत (CM ashok gahalot) के ओएसडी लोकेश शर्मा (OSD lokesh sharma) की फोन टैपिंग मामले में गिरफ्तारी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने रोक 3 नवंबर को होने वाली आगामी सुनवाई तक बरकरार रखी है. पिछली सुनवाई पर अधूरी रही बहस की सुनवाई बुधवार को दोपहर तीन बजे हाईकोर्ट में होनी थी, लेकिन हाईकोर्ट में समय के अभाव के कारण केस की सुनवाई नहीं हो पाई. ऐसे में OSD lokesh sharma की गिरफ्तारी पर भी रोक आगामी सुनवाई 3 नवंबर तक जारी रही है.